कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, भारत में पहली बार 4 लाख से ज्यादा नए मामले, 3523 लोगों की गई जान

By विनीत कुमार | Published: May 1, 2021 09:56 AM2021-05-01T09:56:21+5:302021-05-01T10:27:45+5:30

Coronavirus Update: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख मरीज ठीक भी हुए हैं।

Coronavirus India crosses 4 lakh new cases in a day 3523 people dies | कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, भारत में पहली बार 4 लाख से ज्यादा नए मामले, 3523 लोगों की गई जान

भारत में पहली बार कोरोना के एक दिन में 4 लाख से अधिक नए मामले (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 32 लाख के पार पहुंचीदेश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आएमहाराष्ट्र में 828 लोगों की मौत, दिल्ली में शुक्रवार को 375 लोगों की गई जान

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 4 लाख से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसा दुनिया के किसी देश में अब तक नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 993 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही 3523 लोगों की मौत भी इस अवधि में हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 11 हजार 853 हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 32 लाख 68 हजार 710 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 99 हजार 988 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले साल से अब तक देश में कुल 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगों को कोरोना रोधी टीका भी देश में लगाया जा चुका है।


महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 62,919 मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। अब तक राज्य में 68,813 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मुंबई में 3888 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। महानगर में कुल मृतकों की संख्या अब बड़कर 13,125 हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शुक्रवार को कोरोना से 375 और लोगों की मौत हो गई। वहीं, 27,047 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को लगातार नौवां दिन था जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 300 से अधिक मौतें हुईं। दिल्ली में अब तक 16,147 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

Web Title: Coronavirus India crosses 4 lakh new cases in a day 3523 people dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे