Covid-19 Update: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2 लाख 46 हजार के पार, अब तक 6,929 की मौत

By पल्लवी कुमारी | Published: June 7, 2020 09:52 AM2020-06-07T09:52:38+5:302020-06-07T09:52:38+5:30

भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के चौथे चरण के खत्म होने के बाद सरकार ने अनलॉक-1 की शुरुआत की है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से कई रियायतें दी गई हैं। आठ जून से शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है।

Coronavirus in India Total number of cases 246628 death toll 6929 all details here | Covid-19 Update: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2 लाख 46 हजार के पार, अब तक 6,929 की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभारत शनिवार (6 जून) को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

नई दिल्ली:  भारत भर में कोरोना वायरस मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आज ( 7 जून) के आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9971 नए मामले सामने आए हैं और 287 मौतें हुई हैं। ये भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,46,628 हो गई है, इसमें 1,20,406  सक्रिय मामले, 1,19,293 ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 6,929 हो गई है। भारत में फिलहाल अनलॉक-1 चल रहा है। जिसके तहत आठ जून से शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों को खोलने के आदेश दिए गए हैं।

कोरोना मामलों की संख्या में स्पेन को पीछे छोड़ अब भारत 5वें नंबर पर

भारत शनिवार (6 जून) को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। 

इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक 45 लाख 24 हजार 317 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी एक लाख 37 हजार 938 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है। 

Web Title: Coronavirus in India Total number of cases 246628 death toll 6929 all details here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे