Coronavirus: गुजरात में संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार, 1500 से अधिक की मौत

By भाषा | Published: June 16, 2020 04:47 AM2020-06-16T04:47:50+5:302020-06-16T04:47:50+5:30

गुजरात राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 24,104 मामले में से 16,672 लोग ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus: In Gujarat, the number of infected crosses 24 thousand, more than 1500 died | Coronavirus: गुजरात में संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार, 1500 से अधिक की मौत

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

Highlightsगुजरात में कोरोना संक्रमण के 5,926 मरीज उपचाराधीन हैं।गुजरात में अबतक 2,92,909 नमूनों की जांच की गई है।  

अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 514 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 24,104 हो गई है। वहीं कोविड-19 से 28 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में अब तक कुल 1,506 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उपचार के बाद गत 24 घंटों में संक्रमण मुक्त वाले 339 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसके साथ ही राज्य में 16,672 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में 5,926 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 71 लोगों को जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में अबतक 2,92,909 नमूनों की जांच की गई है।  

जानें सोमवार रात तक किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमण के मामले हैं-

संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में रात 9:45 बजे तक कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े इस प्रकार हैं : राज्य/ यूटी पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौत अंडमान निकोबार 41 33 0 आंध्र प्रदेश 6,456 3,385 86 अरुणाचल प्रदेश 91 7 0 असम 4,158 2,166 8 बिहार 6,662 4,226 38 चंडीगढ़ 357 301 6 छत्तीसगढ़ 1,715 831 9 दिल्ली 42,829 16,427 1,400 गोवा 592 85 0 गुजरात 24,104 16,672 1,506 हरियाणा 7,722 3,565 100 हिमाचल प्रदेश 548 331 7 जम्मू- कश्मीर 5,220 2,604 62 में कोरोना संक्रमण के मामले हैं।

इसके अलावा, झारखंड 1,761 905 8 कर्नाटक 7,213 4,135 88 केरल 2,542 1,174 20 लद्दाख 555 82 1 मध्य प्रदेश 10,935 7,903 465 महाराष्ट्र 1,07,958 50,978 3,950 मणिपुर 492 148 0 मेघालय 44 26 1 मिजोरम 117 1 0 नगालैंड 177 92 0 ओडिशा 4,055 2,854 11 पुडुचेरी 202 95 4 पंजाब 3,267 2,443 71 राजस्थान 12,981 9,562 301 सिक्किम 68 9 0 तमिलनाडु 46,504 25,344 479 तेलंगाना 4,974 2,377 185 त्रिपुरा 1,079 315 1 उत्तराखंड 1,836 1,135 24

उत्तर प्रदेश 14,091 8,610 417 पश्चिम बंगाल 11,494 5,494 485 कुल 3,32,840 1,74,315 9,733 वृद्धि 7,704 5,544 188 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक संक्रमण के मामलों की संख्या 3,32,424 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 9,520 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 1,69,798 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

Web Title: Coronavirus: In Gujarat, the number of infected crosses 24 thousand, more than 1500 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे