दिल्ली के मयूर विहार में CRPF बटालियन के 122 जवान कोविड-19 पॉजिटिव, मंडोली अस्पताल में कराया गया भर्ती

By स्वाति सिंह | Published: May 2, 2020 09:56 AM2020-05-02T09:56:34+5:302020-05-02T10:12:59+5:30

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2293 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है।

Coronavirus In delhi: 122 CRPF jawan battalion in Mayur Vihar Covid-19 positive admitted to Mandoli hospital | दिल्ली के मयूर विहार में CRPF बटालियन के 122 जवान कोविड-19 पॉजिटिव, मंडोली अस्पताल में कराया गया भर्ती

सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं

Highlightsमयूर बिहार में तैनात सीआरपीएफ के 31 बटालियन में 122 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवानों को मंडोली के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर बिहार में तैनात सीआरपीएफ के 31 बटालियन में 122 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, अभी 100 जवानों के टेस्ट रिजल्ट का अभी इंतजार है। बताया जा रहा है कि सभी जवानों को मंडोली के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा दिल्ली में ही आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना के मरीज हैं। 

वहीं, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित बटालियन के 12 और जवान शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं। बल के 52 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मी की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी वायरल संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय अधिकारी की मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

वहीं गुरुवार को दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने हुई। अधिकारियों ने बताया कि वे मयूर विहार फेज-3 में स्थित अर्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के कर्मी हैं। बटालियन के 46 कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और एक सैनिक की मौत होने के कारण इसे पहले ही सील किया जा चुका है।

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2293 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या बढकर 1218 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26167 हो गई है। वहीं 9950 लोग डिस्चार्ट/ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। सरकार ने इसे पहले 14 अप्रैल और फिर बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया। अब इसे दो हफ्ते के लिए और बढ़ाकर 17 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लागू लॉकडाउन के दूसरे चरण के समाप्त होने से पहले कोरोना संक्रमण के रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन का राज्यवार बंटवारा किया। इसके हिसाब से सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ छूट देने का फैसला भी किया है। देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया गया है।

इस सूची में दिल्ली के 11 जिलों को रेड जोन (हॉटस्पॉट्स) घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के 14 जिले रेड जोन, 16 ऑरेंज जोन और छह ग्रीन जोन में शामिल हैं। गुजरात के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और पांच ग्रीन जोन में हैं। वहीं मध्य प्रदेश के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और 24 ग्रीन जोन में हैं। राजस्थान के आठ रेड, 19 ऑरेंज और छह जिले ग्रीन जोन में हैं। 

उत्तर प्रदेश के 19 जिले रेड जोन, 36 ऑरेंज जोन और 20 ग्रीन जोन में हैं। जबकि तमिलनाडु के 12 जिले रेड जोन, 24 ऑरेंज और एक ग्रीन जोन में हैं। गोवा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम पूरी तरह ग्रीन जोन में है। 

तेलंगाना के छह जिले रेड, 18 ऑरेंज और नौ ग्रीन जोन में हैं। आंध्र प्रदेश के पांच जिले रेड जोन, सात ऑरेंज जोन और एक ग्रीन जोन में है। पश्चिम बंगाल के 10 जिले रेड जोन, पांच ऑरेंज और आठ ग्रीन जोन में हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी और त्रिपुरा जैसे कुछ राज्यों में कोई भी रेड जोन नहीं है। 

Web Title: Coronavirus In delhi: 122 CRPF jawan battalion in Mayur Vihar Covid-19 positive admitted to Mandoli hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे