पद्मश्री और पूर्व 'हजूरी रागी' निर्मल सिंह का निधन, कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कल आई थी खबर

By विनीत कुमार | Published: April 2, 2020 07:31 AM2020-04-02T07:31:14+5:302020-04-02T07:34:13+5:30

Coronavirus: निर्मल सिंह पद्मश्री से सम्मानित हैं। हाल ही में विदेश से लौटे निर्मल सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Coronavirus Giani Nirmal Singh, former Hazoori Ragi of Golden Temple, Amritsar has passed away had tested positive | पद्मश्री और पूर्व 'हजूरी रागी' निर्मल सिंह का निधन, कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कल आई थी खबर

स्वर्ण मंदिर में पूर्व 'हजूरी रागी' ज्ञानी निर्मल सिंह कोरोना से थे संक्रमित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsस्वर्ण मंदिर में पूर्व 'हजूरी रागी' ज्ञानी निर्मल सिंह का निधनहाल में लौटे थे विदेश से, कल कोरोना पॉजिटिव होने की भी रिपोर्ट आई थी

अमृतसार के स्वर्ण मंदिर में पूर्व 'हजूरी रागी' ज्ञानी निर्मल सिंह का निधन हो गया है। निर्मल सिंह का निधन गुरुवार तड़के 4.30 बजे हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार को ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पंजाब आपदा प्रबंधन (कोविड-19) के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने ये जानकारी दी है। इससे पहले निर्मल सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था। ये जानकारी बुधवार को सामने आई थी। अस्थमा के कारण उनकी जान का खतरा पहले ही काफी बढ़ा हुआ था।


निर्मल सिंह पद्मश्री से सम्मानित हैं। हाल ही में विदेश से लौटे निर्मल सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, पुलिस ने संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया था। उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Web Title: Coronavirus Giani Nirmal Singh, former Hazoori Ragi of Golden Temple, Amritsar has passed away had tested positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे