आबादी के हिसाब से भारत में कोरोना संक्रमित सबसे कम, भारत रिकवरी रेट में अमेरिका से आगे

By एसके गुप्ता | Published: June 22, 2020 08:07 PM2020-06-22T20:07:57+5:302020-06-22T20:07:57+5:30

भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 30.04 मामले हैं जबकि ग्‍लोबल एवरेज इसके तीगुने 114.67  से ज्यादा है। अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना की रफ्तार तो कम रही ही है अब इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Coronavirus Delhi lockdown infected lowest India population ahead US in recovery rate | आबादी के हिसाब से भारत में कोरोना संक्रमित सबसे कम, भारत रिकवरी रेट में अमेरिका से आगे

पिछले 24 घंटों में कुल 9,440 रोगी स्वस्थ हुये। इसके फलस्वरूप रिकवरी दर में हुये और सुधार से यह बढ़कर 55.77 प्रतिशत हो गई है। (file photo)

Highlightsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के 4.25 लाख मामलों में से 2.37 लाख से ज्‍यादा रिकवर हो चुके हैं। जनसंख्या घनत्व ज्यादा होने के बाद भी कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए राज्य बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़ने से यह सुधार देखा जा रहा है।देश में कोविड-19 के ठीक हो रहे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 2,37,195 रोगी ठीक हुये हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है। जिसमें भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि उच्‍च जनसंख्‍या घनत्‍व होने के बावजूद प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना केसेज यहां देखने में आए हैं।

भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 30.04 मामले हैं जबकि ग्‍लोबल एवरेज इसके तीगुने 114.67  से ज्यादा है। अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना की रफ्तार तो कम रही ही है अब इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के 4.25 लाख मामलों में से 2.37 लाख से ज्‍यादा रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा जनसंख्या घनत्व ज्यादा होने के बाद भी कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए राज्य बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़ने से यह सुधार देखा जा रहा है।

देश में कोविड-19 के ठीक हो रहे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है

देश में कोविड-19 के ठीक हो रहे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 2,37,195 रोगी ठीक हुये हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,440 रोगी स्वस्थ हुये। इसके फलस्वरूप रिकवरी दर में हुये और सुधार से यह बढ़कर 55.77 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में बीते चार दिन का रिकवरी रेट में 18 पर्सेंट रहा है।

दिल्ली कोरोना रोगी चार महीने में जितने मरीज ठीक नहीं हुए। उससे ज्यादा मरीज चार दिनों में ठीक होकर घर पहुंचे हैं। जिससे दिल्‍ली का रिकवरी रेट 55.25 फीसदी आ गयाह । महाराष्ट्र में 132075 कोरोना एक्टिव केस हैं। जबकि रिकवर हो चुके रोगियों की संख्या 65744 है।

कोरोना विस्फोट के कारण पिछले एक सप्ताह में दिल्ली अचानक से तमिलनाडु को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई थी। तमिलनाडु में भी कोरोना एक्टिव केस 59377 हैं और ठीक हुए कोरोना रोगी की संख्या 32754 है। कोरोना प्रभावित देशों के रिकवरी रेट में भारत अमेरिका से आगे हैं। सबसे बेहतर रिकवरी रेट जर्मनी 92 फीसदी से ज्यादा है। इसके बाद ईरान 80 फीसदी फिर इटली 75 फीसदी और इसके बाद रूस का नंबर है। जिसका रिकवरी रेट भारत के आसपास है। कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित अमेरिका का रिकवरी रेट 40 फीसदी के आसपास है।

Web Title: Coronavirus Delhi lockdown infected lowest India population ahead US in recovery rate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे