कोविड-19 संक्रमणः देश भर में कोरोना केस 3 लाख के पार, महाराष्ट्र में एक लाख पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 12, 2020 08:17 PM2020-06-12T20:17:37+5:302020-06-12T21:23:29+5:30

महाराष्ट्र में COVID19 मामलों की कुल संख्या 1 लाख को पार हो गई है, आज 3493 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 3717 हो गई है।

Coronavirus Delhi lockdown covid-19 infection Corona cases across country exceed 3 lakh total patients Maharashtra above 1 lakh | कोविड-19 संक्रमणः देश भर में कोरोना केस 3 लाख के पार, महाराष्ट्र में एक लाख पॉजिटिव

मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। (file photo)

Highlightsदेश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए।कुल मामले बढ़कर 301,579 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,553 हो गई है।राज्य में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 3717 हो गई है।

नई दिल्ली/मुंबईः देश भर में कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का स्थान चौथा हो गया है। इस समय देश में कुल मरीज 301,579 हो गए हैं और मरने वाले की संख्या 8,553 है।

महाराष्ट्र में COVID19 मामलों की कुल संख्या 1 लाख को पार हो गई है, आज 3493 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 3717 हो गई है।

कोविड-19 मामले में महाराष्ट्र देश भर में सबसे आगे है। देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 301,579 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,553 हो गई है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3439 मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गयी । राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,01,141 हो गई है।

विभाग ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को 27 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 3717 हो गयी है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को 1718 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हजार 796 हो गयी है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। ‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

संक्रमण के कुल मामलों में संक्रमित विदेशी नागरिक भी शामिल हैं

एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में संक्रमित विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जिन 396 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 152 लोगों की महाराष्ट्र, 101 की दिल्ली, 38 की गुजरात, 24 की उत्तर प्रदेश, 23 की तमिलनाडु, 12 की हरियाणा, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की तेलंगाना, छह की राजस्थान, चार-चार की मध्य प्रदेश और पंजाब, तीन-तीन बिहार और कर्नाटक, दो-दो लोग आंध्र प्रदेश, असम और पुडुचेरी और एक व्यक्ति की मौत जम्मू-कश्मीर में हुई।

देश में अब तक कुल 8,498 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3717 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,385 लोगों की मौत गुजरात में, 1,085 लोगों की मौत दिल्ली में, 442 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल, 431 लोगों की मौत मध्य प्रदेश, 349 की मौत तमिलनाडु में, 345 की मौत उत्तर प्रदेश, 265 की मौत राजस्थान में और 165 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 80 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 72 की, हरियाणा में 64 की और पंजाब में 59 लोगों की मौत हुई।

जम्मू-कश्मीर में 52 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। बिहार में 36 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, ओडिशा में नौ तथा झारखंड में आठ लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, पुडुचेरी में दो और मेघालय, त्रिपुरा एवं लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई। मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 97,648 मामले महाराष्ट्र में है।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 38,716, दिल्ली में 34,687, गुजरात में 22,032 , उत्तर प्रदेश में 12,088, राजस्थान में 11,83 और मध्य प्रदेश में 10,241 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,768, कर्नाटक में 6,245 , बिहार में 5,983 , हरियाणा में 5,968, आंध्र प्रदेश में 5,429, जम्मू-कश्मीर में 4,574, तेलंगाना में 4,320 और ओडिशा में 3,386 है। असम में कोविड-19 के 3,319, पंजाब में 2,887, केरल में 2,244 तथा उत्तराखंड में 1,643 मामले हैं।

झारखंड में संक्रमण के 1,599, छत्तीसगढ़ में 1,398, त्रिपुरा में 913, हिमाचल प्रदेश में 470, गोवा में 417, मणिपुर में 366 तथा चंडीगढ़ में 332 मामले हैं। पुडुचेरी में 157, लद्दाख में 135, नगालैंड में 128, मिजोरम में 102, अरूणाचल प्रदेश में 61, मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 38 मामले हैं। सिक्किम में 14 मामले सामने आए हैं, जबकि दादरा नागर हवेली और दमन-दीव में कुल 30 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।’’

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें इस रोग के लक्षण नहीं हैं और उनकी उनकी हालत स्थिर है। जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह बताया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मुंडे इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की एक बैठक में शामिल हुए थे और उन्होंने यहां दो दिन पहले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए राज्य के तीसरे मंत्री हैं।

इससे पहले, अशोक चव्हाण (कांग्रेस) और जितेंद्र अव्हाड (राकांपा) के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि ये दोनों मंत्री अब इस रोग से उबर चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल क्या अन्य लोगों की भी जांच होगी, टोपे ने कहा कि दोनों मौकों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया था। टोपे ने कहा कि यदि किसी को संदेह (संक्रमित होने का) है या इस रोग के लक्षण नजर आ रहे हैं तो भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) दिशानिर्देशों के मुताबिक उनकी जांच कराई जानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सच है कि उनकी (मुंडे की) कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें इस रोग के लक्षण नहीं हैं, लेकिन सांस लेने की थोड़ी समस्या है।’’

टोपे ने कहा, ‘‘हम उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल (दक्षिण मुंबई में) में भर्ती करा रहे हैं। वह एक योद्धा हैं। वह आठ-दस दिनों में सक्रिय हो जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि मुंडे से पहले उनके रसोइया, चालक और निजी सहायक सहित निजी कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। टोपे ने कहा, ‘‘वह मंत्रिमंडल की बैठक में और राकांपा स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। लेकिन बैठक के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया था, जैसा कि दादा (उप मुख्यमंत्री अजीत पवार) ने निर्देश दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुंडे (बैठक में) ज्यादा देर तक अन्य के संपर्क में नहीं थे। जिन लोगों के साथ आप दिन भर संपर्क में रहते हैं उनसे संक्रमण का खतरा अधिक होता है, ना कि घंटे भर की बैठक के दौरान साथ रहने से।’’ टोपे ने कहा कि राकांपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम सिर्फ पांच मिनट चला था क्योंकि सिर्फ पार्टी के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने संक्षिप्त भाषण दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘ध्वजारोहण के लिये राकांपा के सिर्फ पांच नेता उपस्थित थे। सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी व्यक्ति में (कोविड-19 का) कोई लक्षण नजर आता है तो जांच कराई जा सकती है। यदि लक्षण नहीं हैं तो जांच कराने का सवाल ही नहीं है। ’’ मंत्री ने कोविड-19 का टीका उपलब्ध नहीं हो जाने तक लोगों से सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने सहित सभी एहतियाती उपाय करने का अनुरोध किया। 

इनपुट भाषा

Web Title: Coronavirus Delhi lockdown covid-19 infection Corona cases across country exceed 3 lakh total patients Maharashtra above 1 lakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे