कोविड-19ः 9.88 लाख लोग ठीक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- मृत्युदर में गिरावट, मरने वाले की संख्या 34,285

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 29, 2020 06:37 PM2020-07-29T18:37:53+5:302020-07-29T18:37:53+5:30

उत्तर प्रदेश में जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 45,807 हो गई है। संक्रमण से अब तक कुल 1530 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कल 87,754 सैंपल्स की जांच की गई। इनमें से 52,195 टेस्ट एंटीजन और बाकि RT-PCR और ट्रुनेट के माध्यम से किए गए। अब तक प्रदेश में 21,20,843 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Coronavirus Delhi lockdown 9.88 lakh people fine Ministry of Health Death rate declines, toll is 34,285 | कोविड-19ः 9.88 लाख लोग ठीक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- मृत्युदर में गिरावट, मरने वाले की संख्या 34,285

देश में उपचार करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 5,09,447 है।

Highlightsस्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है।बुधवार को 24 घंटों के दौरान 35,286 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई।सतत बढ़ोतरी से ठीक हो चुके मरीजों और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में अब फिलहाल 4,78,582 का अंतर है।

नई दिल्लीः देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या तेजी से 10 लाख के करीब पहुंच रही है, जबकि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समन्वित ”जांच, नजर रखने, उपचार करने” की समन्वित नीति से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है। बुधवार को सीएफआर 2.23 प्रतिशत था जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है।

इसमें कहा गया, “न सिर्फ सीएफआर नीचे रहा बल्कि प्रभावी निषिद्ध रणनीति, आक्रामक जांच और मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकाल की वजह से छह दिनों से लगातार 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो रहे हैं।” बुधवार को 24 घंटों के दौरान 35,286 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई।

कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 64.51 प्रतिशत हो गई है

कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 64.51 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा, “स्वस्थ होने वालों में सतत बढ़ोतरी से ठीक हो चुके मरीजों और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में अब फिलहाल 4,78,582 का अंतर है।”

देश में उपचार करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 5,09,447 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 48,513 नए मामले आने के साथ देश में कुल मामले बढ़कर 1,538,899 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,285 हो गई।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 15 लाख के पार

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 48,513 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार चली गई। महज दो दिन पहले ही यह आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंचा था। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,538,899 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,285 हो गई। देश में संक्रमण की चपेट में आए 5,09,447 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 64.51 प्रतिशत हुई है

कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 64.51 प्रतिशत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार सातवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के अनुसार 28 जुलाई तक 1,77,43,740 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 4,08,855 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई।

बीते 24 घंटों में इस संक्रामक रोग से जिन 768 लोगों की मौत हुई है उनमें से 282 की महाराष्ट्र, 102 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 58 की आंध्र प्रदेश, 41 की उत्तर प्रदेश, 38 की पश्चिम बंगाल, 28 की दिल्ली, 24 की गुजरात, 18 की पंजाब, 16 की बिहार और 13 लोगों की मौत राजस्थान में हुई।

जम्मू कश्मीर में 12, मध्य प्रदेश में 10, हरियाणा में नौ, ओडिशा में सात, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और उत्तराखंड में चार-चार, असम, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में दो-दो मरीजों ने जान गंवाई। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों और मौतों के लिहाज से तेलंगाना के ताजा आंकड़े वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए राज्य सरकार से नए आंकड़ों की ‘प्रतीक्षा’ की जा रही है।

इस वैश्विक महामारी से अब 34,193 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सर्वाधिक 14,165 लोगों की महाराष्ट्र, दिल्ली में 3,881, तमिलनाडु में 3,659, गुजरात में 2,372, कर्नाटक में 2,055, उत्तर प्रदेश में 1,497, पश्चिम बंगाल में 1,449, आंध्र प्रदेश में 1,148 और मध्य प्रदेश में 830 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 644, तेलंगाना में 480, हरियाणा में 406, पंजाब में 336, जम्मू कश्मीर में 333, बिहार में 269, ओडिशा में 154, झारखंड में 89, असम में 88, उत्तराखंड में 70 और केरल में 67 लोगों ने जान गंवाई।

पुडुचेरी में संक्रमण से 47, छत्तीसगढ़ में 46, गोवा में 36, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, लद्दाख में छह, मेघालय और नगालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो तथा अंडमान और निकोबार और सिक्किम में एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को कोई न कोई अन्य बीमारी भी थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’ 

Web Title: Coronavirus Delhi lockdown 9.88 lakh people fine Ministry of Health Death rate declines, toll is 34,285

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे