Coronavirus: जयपुर अस्पताल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का अब कांग्रेस ने भी किया विरोध
By धीरेंद्र जैन | Published: April 22, 2020 07:32 AM2020-04-22T07:32:46+5:302020-04-22T07:33:11+5:30
राजस्थान की राजधानी जयपुर में चिकित्सा विभाग द्वारा मालवीय नगर स्थित जयपुरिया अस्पताल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसका भाजपा और स्थानीय समितियां लगातार विरोध कर रहीं हैं। वहीं कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता डाॅ. अर्चना शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जयपुरिया अस्पताल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध जताया गया है।

डाॅ. अर्चना शर्मा ने कहा कि जयपुरिया अस्पताल मालवीय नगर एवं आस-पास के क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराता है और कोरोना संक्रमित मरीजों के यहां आने से आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही है और यहां इलाज करा रहे मरीजेां में भी कोरोना संक्रमण फैलने का भय व्याप्त हो गया है।
वैसे भी क्वारंटाइन सेंटर घनी आबादी क्षेत्र में नहीं होने चाहिए, ऐसे में संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री को लिखे अपने खत में उन्होंने जयपुरिया अस्पताल को सामान्य आपातकालीन अस्पताल बनाए जाने की अपील की है।