Coronavirus: महाराष्ट्र में 67 नये केस, कुल मामले बढ़ कर हुए 490, एक दिन में छह लोगों की मौत

By भाषा | Published: April 4, 2020 06:45 AM2020-04-04T06:45:31+5:302020-04-04T06:57:12+5:30

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वाशिम और रत्नागिरी में भी शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को कोविड-19 से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें मुंबई से दो लोग थे, जबकि ठाणे के वसई-विरार, बदलापुर में एक-एक व्यक्ति की मौत इस महामारी से हुई। जलगांव और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है।

Coronavirus: 67 new cases in Maharashtra, total cases increased to 490, six people died in a day | Coronavirus: महाराष्ट्र में 67 नये केस, कुल मामले बढ़ कर हुए 490, एक दिन में छह लोगों की मौत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 490 हो गये हैं। इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से 10 मामले सामने आये हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले सामने आये हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 490 हो गये हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से 10 मामले सामने आये हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले सामने आये हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वाशिम और रत्नागिरी में भी शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को कोविड-19 से छह लोगों की मौत हो गई।

इनमें मुंबई से दो लोग थे, जबकि ठाणे के वसई-विरार, बदलापुर में एक-एक व्यक्ति की मौत इस महामारी से हुई। जलगांव और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है।

मीरा भयंदर का एक क्षेत्र सील

ठाणे जिले के मीरा भयंदर नगर निगम क्षेत्र में स्थित नवघर रोड निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र को सील कर दिया गया।

निगम आयुक्त चन्द्रकांत दांगे ने यह सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के इस इलाके में शुक्रवार तक कोविड-19 के छह मरीज मिले हैं।

Web Title: Coronavirus: 67 new cases in Maharashtra, total cases increased to 490, six people died in a day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे