COVID-19: कश्मीर में सामने आए 4 नए मामले, जानिए अब तक कितनी पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 30, 2020 04:06 PM2020-03-30T16:06:58+5:302020-03-30T16:06:58+5:30

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 43 एक्टिव केस हैं, वहीं 1 ठीक होकर घर लौट चुका है।

Coronavirus: 4 new COVID-19 cases in Kashmir, 3 in Jammu; total count in UT 45 | COVID-19: कश्मीर में सामने आए 4 नए मामले, जानिए अब तक कितनी पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या

COVID-19: कश्मीर में सामने आए 4 नए मामले, जानिए अब तक कितनी पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या

Highlightsदेशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1100 से भी ज्यादा मामले।29 लोग महामारी से गंवा चुके जान।कोविड-19 से निपटने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन।

कश्मीर में 30 मार्च को coronavirus के 4 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें शोपियां और श्रीनगर से 2-2 मामले हैं। इन सभी का पहले के पॉजिटिव केस के साथ संपर्क पाया गया है। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में इस महामारी के कुल मामलों की संख्या अब 45 पहुंच चुकी है। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (योजना) रोहित कंसल ने ये जानकारी दी है।

जम्मू में भी आज 3 नए मामले पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 43 एक्टिव केस हैं, वहीं 1 ठीक होकर घर लौट चुका है। यहां 1 शख्स की इस संक्रमण से मौत भी हो चुकी है।

कहां कितने संक्रमित-
श्रीनगर - 17
जम्मू- 9
बांदिपुर - 9
राजौरी - 3
शोपियां - 3
बडगाम - 2
बारामुला - 1
अज्ञात - 2

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1199 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1068 एक्टिव केस हैं। भारत में इस महामारी से 29 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं, वहीं 102 लोग इससे उबरकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 215 मामले सामने आए हैं। वहीं केरल (202) इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

Web Title: Coronavirus: 4 new COVID-19 cases in Kashmir, 3 in Jammu; total count in UT 45

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे