भारत में कोरोना के 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक नए केस, 2812 लोगों की गई जान

By विनीत कुमार | Published: April 26, 2021 09:53 AM2021-04-26T09:53:05+5:302021-04-26T10:06:53+5:30

Coronavirus: भारत में एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 52 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं।

Coronavirus 26 April Update India reports 3,52,991 new covid cases and 2812 deaths in 24 hours | भारत में कोरोना के 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक नए केस, 2812 लोगों की गई जान

भारत में कोरोना के साढ़े तीन लाख से अधिक नए केस (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 95 हजार के पार पहुंचीस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका हैभारत में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 28 लाख के पार पहुंच गई है, दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है जब साढे तीन लाख से अधिक केस एक दिन में भारत या दुनिया के किसी और देश में आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही देश में 2812 लोगों की मौत भी हुई है। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

इसी के साथ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हडार 123 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इसमें 1 करोड़ 23 लाख 4 हजार 382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कुछ एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गई है। वहीं, 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


महाराष्ट्र में हुई सबसे अधिक मौत

देश में एक दिन में जिन 2,806 मरीजों की मौत हुई है उनमें से केवल 832 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई। इसके अलावा दिल्ली में 350, यूपी 206, छत्तीसगढ़ 199, कर्नाटक 143, गुजरात 157, झारखंड 103 और बिहार में 56 की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में रविवार देर रात तक 66191 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव मामले 6,98,354 हैं। वहीं 64,760 लोगों की जान राज्य में कोरोना के कारण जा चुकी है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,933 नए मामले सामने आए तथा 350 और लोगों की मौत हो गई। राजधानी में संक्रमण की दर 30.21 प्रतिशत है। यहां अब तक कुल 14,248 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 94,592 हो गई है।

Web Title: Coronavirus 26 April Update India reports 3,52,991 new covid cases and 2812 deaths in 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे