कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में केसों की संख्या 537 पहुंची, 47 नए मामले, 26 लोगों ने तोड़ा दम

By निखिल वर्मा | Published: April 4, 2020 02:09 PM2020-04-04T14:09:51+5:302020-04-04T14:22:59+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 2902 मामले सामने आ चुके हैं. कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है.

Corona virus: 537 cases in Maharashtra, 47 new cases, 26 people die | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में केसों की संख्या 537 पहुंची, 47 नए मामले, 26 लोगों ने तोड़ा दम

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsमुंबई के अलावा ठाणे के वसई-विरार, बदलापुर, जलगांव और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है.महाराष्ट्र में के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में शनिवार (4 अप्रैल) को 47 नए मामलों के आने साथ ही केसों की संख्या बढ़कर 537 पहुंच गई है। राज्य में कोविड-19 से संक्रमित 26 लोगों ने दम तोड़ दिया है। मुंबई में आज 28, ठाणे में दो, अमरावती में 15, पुणे में 1, पिंपली चिंचवाड़ में एक मामला सामने आया है।

मुंबई में मरीजों की संख्या 300 पार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या 300 पार चली गई है। मुंबई में 306, पुणे में 73, ठाणे में 70, सांगली में 25, अहमदनगर में 20, नागपुर में 16, बुलढाणा में 5, यवतमाल में 4, सतारा और औरंगाबाद में तीन-तीन, कोल्हापुर और रत्नागिरी में दो-दो, सिंधुदुर्ग, गोंदिया, नासिक, उस्मानाबाद, वासिम, जलगांव और अमरावती में एक-एक लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोविड-19 केसों की संख्या 2900 पार

कोरोना वायरस का संकट भारत में बढ़ता जा रहा है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2902 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 2650 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 183 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। पिछले 12 घंटों में भारत में 355 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

इन राज्यों में हुई मौतें

अब तक सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं जिनकी संख्या 26 है। इसके बाद गुजरात (9), तेलंगाना (7), मध्य प्रदेश (11), दिल्ली (6), पंजाब (5), कर्नाटक (3), पश्चिम बंगाल (3), जम्मू-कश्मीर (दो), उत्तर प्रदेश (दो) और केरल में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों (2,902) में 55 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

Web Title: Corona virus: 537 cases in Maharashtra, 47 new cases, 26 people die

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे