Corona Update: मिल रहे अच्छे संकेत, कोरोना वायरस को मात देकर बड़ी संख्या में ठीक हो रहे लोग, देखें राज्यों की लिस्ट
By गुणातीत ओझा | Published: May 30, 2020 07:41 AM2020-05-30T07:41:33+5:302020-05-30T07:41:33+5:30
अच्छा संकेत यह है कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने घोषणा की कि कोविड-19 के मरीज बड़ी संख्या में ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है। इससे पूरे देश में ठीक होने वालों की संख्या 81,700 से अधिक हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या में बृहस्पतिवार से लेकर 11 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है।
नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड संख्या में लगभग 7,500 नए मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1.68 लाख तक पहुंच गई। मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े को पार कर गया। ठीक होने वालों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है तथा अब तक 81 हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। घातक वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वालों में पुलिस से लेकर कैदियों तक, कैबिन क्रू से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों तक और प्रवासी मजदूरों से लेकर एक मंत्री तक, हर तबके के लोग शामिल हैं।
जान गंवाने वालों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के 58 वर्षीय एक कर्मी भी शामिल हैं जो कोलकाता में युद्धपोत भवन में तैनात थे। उनके अलावा खाड़ी देश से केरल लौटे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग भी जान गंवाने वालों में शामिल हैं। अच्छा संकेत यह है कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने घोषणा की कि कोविड-19 के मरीज बड़ी संख्या में ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है। इससे पूरे देश में ठीक होने वालों की संख्या 81,700 से अधिक हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या में बृहस्पतिवार से लेकर 11 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या में पांच हजार से अधिक की कमी आई है और यह घटकर लगभग 82 हजार रह गई है जो अब भी अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस के बाद दुनिया में पांचवें नंबर पर है।
महाराष्ट्र से भी आए राहत देने वाले आंकड़े
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,682 नए मामले आए और 116 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। लेकिन इन सभी के बीच अच्छी खबर यह है कि राज्य में एक दिन में 8,381 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 62,228 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 2,098 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इलाज के बाद अभी तक कुल 26,998 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
देखें, भारत के किस राज्य में कितने मामले
राज्य | पॉजिटिव केस (विदेशी नागरिक समेत) | डिस्चार्ज | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 33 | 33 | 0 |
2. | आंध्र प्रदेश | 3,330 | 2,037 | 60 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 3 | 1 | 0 |
4. | असम | 935 | 125 | 4 |
5. | बिहार | 3,276 | 1,209 | 17 |
6. | चंडीगढ़ | 289 | 189 | 4 |
7. | छत्तीसगढ़ | 415 | 100 | 0 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली | 2 | 0 | 0 |
9. | दिल्ली | 17,387 | 7,846 | 398 |
10. | गोवा | 69 | 41 | 0 |
11. | गुजरात | 15,944 | 8,609 | 980 |
12. | हरियाणा | 1,721 | 940 | 19 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 296 | 87 | 6 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 2,164 | 875 | 28 |
15. | झारखंड | 472 | 212 | 4 |
16. | कर्नाटक | 2,781 | 894 | 48 |
17. | केरल | 1,150 | 565 | 8 |
18. | लद्दाख | 74 | 43 | 0 |
19. | मध्य प्रदेश | 7,645 | 4,269 | 334 |
20. | महाराष्ट्र | 62,228 | 26,997 | 1,982 |
21. | मणिपुर | 58 | 5 | 0 |
22. | मेघालय | 27 | 12 | 1 |
23. | मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
24. | नगालैंड | 25 | 0 | 0 |
25. | ओडिशा | 1,723 | 977 | 7 |
26. | पुदुचेरी | 57 | 21 | 1 |
27. | पंजाब | 2,197 | 1,949 | 42 |
28. | राजस्थान | 8,365 | 4,553 | 184 |
29. | सिक्किम | 1 | 0 | 0 |
30. | तमिलनाडु | 20,246 | 11,313 | 154 |
31. | तेलंगाना | 2,256 | 1,345 | 67 |
32. | त्रिपुरा | 244 | 167 | 0 |
33. | उत्तराखंड | 716 | 102 | 5 |
34. | उत्तर प्रदेश | 7,445 | 4,410 | 201 |
35. | पश्चिम बंगाल | 4,813 | 1775 | 230 |
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 1,68,386* | 81,702 | 4,784 |