जेल में बंद गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

By वैशाली कुमारी | Published: June 7, 2021 12:42 PM2021-06-07T12:42:11+5:302021-06-07T12:42:11+5:30

गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। उसे रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Corona test positive Dera chief Gurmeet Ram Rahim's admitted to Medanta Hospital | जेल में बंद गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)

Highlightsगुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद हैअगस्त 2017 में एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थीगुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गुरुग्राम: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया।

सूत्रों के मुताबिक डेरा प्रमुख को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद शाम करीब चार बजे मेदांता अस्पताल लाया गया। राम रहीम के आने के बाद उसका अनिवार्य कोविड -19 परीक्षण किया और पॉजिटिव पाया।

इसके बाद राम रहीम को नौवीं मंजिल पर स्थित कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया। राम रहीम की बीमार मां नसीब कौर का भी पिछले साल से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले महीने उसे मां से मिलने के लिए एक दिन की आपातकालीन पैरोल दी गई थी।

बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा काट रहा है राम रहीम

गुरमीत राम रहीम  बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। उसे रविवार सुबह लगभग 10 बजे गुरुग्राम अस्पताल ले जाया गया।  शुरुआत में राम रहीम को इलाज के लिए पीजीआईएमएस, रोहतक ले जाया गया था। 

बाद में कुछ और टेस्ट की बात कहते हुए पीजीआईएमएस रोहतक के डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता भेजने की सिफारिश की। जेल के एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर कहा कि उन्होंने गुरमीत राम रहीम  को मेडिकल बोर्ड के निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम अस्पताल में टेस्ट के लिए भेजा था और उसे ले जाने के निर्देश जारी किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि सभी टेस्ट किए जाने के बाद ही उसे वापस लौटना था।

अगस्त 2017 में एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी, दोनों मामलों में उन्हें 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा जनवरी 2019 में राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Web Title: Corona test positive Dera chief Gurmeet Ram Rahim's admitted to Medanta Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे