कोरोना संक्रमित केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

By स्वाति सिंह | Published: September 23, 2020 09:48 PM2020-09-23T21:48:24+5:302020-09-23T22:06:13+5:30

कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

Corona-infected Union Minister of State for Railways Suresh Angri passed away, PM Modi expressed grief | कोरोना संक्रमित केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।  

Highlightsकेंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।

बता दें कि उनका दिल्ली में कल अंतिम संस्कार होगा। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अंगड़ी ने लिखा था, ''आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।''

 सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बारे में बहुत ही दुखद समाचार आ रहा है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। कोई भी व्यक्ति कोरोना को हल्के में ना ले ...बहुत ख़तरनाक है।''

केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Web Title: Corona-infected Union Minister of State for Railways Suresh Angri passed away, PM Modi expressed grief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे