महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े 70 हजार से हुए अधिक, 76 और लोगों की मौत

By भाषा | Published: June 2, 2020 05:16 AM2020-06-02T05:16:31+5:302020-06-02T05:16:31+5:30

मुंबई के बाद पुणे कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर है। यहां पर अब तक 7,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 316 लोगों की मौत हुई है। वहीं, औरंगाबाद में 1,507 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।

Corona figures in Maharashtra exceeded 70 thousand, 76 more killed | महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े 70 हजार से हुए अधिक, 76 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमहाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,361 नये मामले सामने आए।महाराष्ट्र में 76 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल मरने वालों की संख्या 2,362 हो गई है।

मुंबईः महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,361 नये मामले सामने आए तथा 76 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 70,013, जबकि मरने वालों की संख्या 2,362 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अभी तक 30,108 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

विभाग ने बताया कि राज्य में 37,543 लोग उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल चार लाख 71 हजार 473 नमूनों की जांच की गई है। विभाग ने बताया, ‘‘महाराष्ट्र में हुई 76 लोगों की मौतों में 60 मौतें अकेले मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई हैं। इनमें से भी 40 मौतें अकेले मुंबई शहर में हुई। महाराष्ट्र में अबतक 70,013 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमे से 41,099 मामले अकेले मुंबई से हैं। वहीं शहर में अबतक 1,319 लोगों ने कोविड-19 की वजह से अपनी जान गंवाई है। मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 53,259 है जिनमें से 1,609 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विभाग के मुताबिक, मुंबई के बाद पुणे कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर है। यहां पर अब तक 7,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 316 लोगों की मौत हुई है। वहीं, औरंगाबाद में 1,507 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 67 लोगों की मौत हुई है। विभाग ने बताया कि सोलापुर में कोविड-19 के 880 मामले सामने आए हैं जिनमें से 67 लोगों की मौत हुई है। नासिक जिले के मालेगांव में अब तक 761 मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हुई है। 

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नागपुर में कोविड-19 के 557 मरीज मिले हैं जिनमें से 11 की मौत हुई है। वहीं अकोला शहर में 559 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस समय 3,294 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। 
 

Web Title: Corona figures in Maharashtra exceeded 70 thousand, 76 more killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे