Corona cases in Mumbai: मुंबई में 24 घंटे में 12 की मौत, 5956 नए मामले, पिछले दिन के मुकाबले 1939 कम केस

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 17, 2022 08:45 PM2022-01-17T20:45:00+5:302022-01-17T20:48:23+5:30

Corona cases in Mumbai: मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 5,956 नए मामले सामने आए, जिनकी संख्या पिछले दिन के मुकाबले 1,939 कम रही। शहर में अब तक संक्रमण के 10,05,818 मामले सामने आ चुके हैं।

Corona cases in Mumbai reports 5956 new cases & 12 deaths today Active cases 50757 | Corona cases in Mumbai: मुंबई में 24 घंटे में 12 की मौत, 5956 नए मामले, पिछले दिन के मुकाबले 1939 कम केस

शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 47,574 नमूनों की जांच की गई जोकि पिछले दिन की तुलना में करीब 10,000 कम रहे।

Highlightsबृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने स्वास्थ्य बुलेटिन में जानकारी दी। घातक वायरस से अब तक 16,469 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 जुलाई 2021 को एक दिन में कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत हुई थी।

Corona cases in Mumbai: बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 5,956 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिन के मुकाबले 1,939 कम मामले हैं। 12 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब तक संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत के साथ ही शहर में इस घातक वायरस से अब तक 16,469 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में इससे पहले 29 जुलाई 2021 को एक दिन में कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत हुई थी। बुलेटिन के मुताबिक, मुबंई में संक्रमण दर 12.51 फीसदी दर्ज की गई। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 47,574 नमूनों की जांच की गई जोकि पिछले दिन की तुलना में करीब 10,000 कम रहे।

Web Title: Corona cases in Mumbai reports 5956 new cases & 12 deaths today Active cases 50757

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे