बिकनी पहनी हुई महिलाओं द्वारा ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के जाप करने वाले गाने पर छिड़ा विवाद, संगीत निर्देशक डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज

By आजाद खान | Published: November 5, 2022 09:31 AM2022-11-05T09:31:30+5:302022-11-05T09:57:46+5:30

इस गाने के विवाद पर बोलते हुए शिकायतकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा, “वह व्यक्ति, जो ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार है, अब एक ऐसी रिलीज के साथ सामने आए हैं, जिसमें महिलाओं, बिकनी में महिलाओं, इन छंदों का जाप करते हुए, हिंदू लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए दिखाया गया है।”

Controversy erupted over bikini-clad women chanting Hare Krishna Hare Ram music director DSP booked | बिकनी पहनी हुई महिलाओं द्वारा ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के जाप करने वाले गाने पर छिड़ा विवाद, संगीत निर्देशक डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज

देवी श्री प्रसाद और भूषण कुमार फोटो सोर्स: ट्विटर

Highlightsसंगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। आरोप के अनुसार, देवी श्री प्रसाद ने कथित तौर पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया है। उनके खिलाफ अभिनेता कराटे कल्याणी ने शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद: संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद (Music Director DSP) पर कथित तौर पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में 
हैदराबाद सिटी पुलिस (Hyderabad Police) से इसकी शिकायत भी की गई है और मामला दर्ज हुआ है। 

डीएसपी पर आरोप है कि उन्होंने नए गाने में लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनके खिलाफ अभिनेता कराटे कल्याणी ने शिकायत दर्ज की है। 

क्या है पूरा मामला

हैदराबाद सिटी पुलिस के साइबर क्राइम स्टेशन में दर्ज की हुई शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि बिकनी पहनी महिलाएं ‘हरे कृष्ण हरे राम’ का जाप कर रही है। शिकायकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने इसे “गंभीर रूप से आपत्तिजनक” हैं और “धार्मिक भावनाओं को आहत” करने वाला बताया है।

दरअसल, संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ‘ओ परी’ (O Pari) नामक एक गाना गाया है जिसमें कम कपड़ों में लड़कियां ‘हरे कृष्ण हरे राम’ का जाप करते हुए दिख रही है। यही नहीं गाने में  ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के जाप को एक अलग ही स्टाइल में पढ़ा गया है। ऐसे में इस गाने को लेकर अभिनेता कराटे कल्याणी ने आपत्ति जताई है और इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

अभिनेता कराटे कल्याणी ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा कि इस गाने के बोल बेहद आपत्तिजनक और इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। अभिनेता का यह भी कहना है कि गाने में महिलाएं बिकनी पहने हुए डांस कर रही है जिसमें धार्मिक मंत्र बोले जा रहे है। 

आपको बता दें कि यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन व्यूज मिल चुके है। ऐसे में इस गाने को लेकर लोगों की रूची काफी बढ़ रही है। 

‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार के गाने पर विवाद

बताया जा रहा है कि देवी श्री प्रसाद ने इससे पहले ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों को भी संगीत दिया है। ऐसे में अभिनेता ने कहा है कि इस गाने में कुछ छंदों के जाप करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। 

इस पर बोलते हुए शिकायतकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा, “वह व्यक्ति, जो ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार है, अब एक ऐसी रिलीज के साथ सामने आए हैं, जिसमें महिलाओं, बिकनी में महिलाओं, इन छंदों का जाप करते हुए, हिंदू लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए दिखाया गया है।”

अभिनेता ने संगीतकार से माफी की मांग की

मामले में अभिनेता कराटे कल्याणी ने आगे कहा, “वह एक बार भी सोचते हैं कि इस तरह के उत्तेजक चित्रणों को प्रदर्शित करने वाले गीत को प्रदर्शित करने से पहले हम सभी को कितना दुख होगा? यदि आप हिंदू धर्म के बचे हुए को बचाने में सक्षम नहीं हैं, तो कम से कम इसे अपमानित न करें। यही हम अनुरोध कर रहे हैं। हम इसके लिए आपसे माफी की मांग कर रहे हैं।”

Web Title: Controversy erupted over bikini-clad women chanting Hare Krishna Hare Ram music director DSP booked

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे