अमेरिका के साथ रचनात्मक संबंध : पुतिन

By भाषा | Published: October 13, 2021 11:18 PM2021-10-13T23:18:40+5:302021-10-13T23:18:40+5:30

Constructive relations with America: Putin | अमेरिका के साथ रचनात्मक संबंध : पुतिन

अमेरिका के साथ रचनात्मक संबंध : पुतिन

मॉस्को, 13 अक्टूबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि क्रेमलिन के अमेरिका के साथ ‘‘रचनात्मक’’ संबंध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पारस्परिक हित अंतत: वाशिंगटन-मॉस्को संबंधों को सामान्य बनाने में मदद करेंगे।

पुतिन मॉस्को में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूरोप की मदद के वास्ते रूस प्राकृतिक गैस आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए तैयार है क्योंकि उनका देश चाहता है कि कीमतें स्थिर रहें।

उन्होंने यूरोप के विशेषज्ञों और नेताओं के इन आरोपों को खारिज किया कि रूस गैस प्रदायगी को रोक रहा है और ऊर्जा के दामों में वृद्धि के लिए कारण उत्पन्न कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Constructive relations with America: Putin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे