चिदंबरम के खिलाफ रची गयी साजिश: कांग्रेस

By भाषा | Published: December 5, 2019 05:56 AM2019-12-05T05:56:47+5:302019-12-05T05:56:47+5:30

सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी।

Conspiracy hatched against Chidambaram: Congress | चिदंबरम के खिलाफ रची गयी साजिश: कांग्रेस

चिदंबरम के खिलाफ रची गयी साजिश: कांग्रेस

Highlightsचिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया चिदंबरम के खिलाफ ‘साजिश' रची गई जिसका खुलासा भविष्य में होगा।

 पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि चिदंबरम के खिलाफ ‘साजिश' रची गई जिसका खुलासा भविष्य में होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई के लोगों ने उनके घर में जाने के लिए ऐसे छलांग लगाई कि जैसे वह ‘ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदार का घर' हो।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाओं से कहा, "चिदंबरम हमारी पार्टी के लिए मूल्यवान व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। आज नहीं तो कल इसका ख्रुलासा होगा कि कैसे साजिश रची गई थी।" चौधरी ने दावा किया, ‘चिदंबरम इस सरकार की आलोचना करते थे।

यही बात इस सरकार को पसंद नहीं थी। उनका मुंह बंद करने के लिए गिरफ्तार किया गया।'' चिदंबरम को जमानत मिलने के बाद पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘आखिरकार सच की जीत हुई। सत्यमेव जयते।’’ चिदंबरम के पुत्र और कांग्रेस सांसद कार्ति ने पिता को जमानत मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि आखिर 106 दिनों के बाद जमानत मिल गई। दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, न्याय में देरी अन्याय है। यह काफी पहले ही मिलना चाहिए था।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ''बदले की करवाई से कांग्रेस और चिदंबरम झुकने वाले नहीं हैं। हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करते रहेंगे।" गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। 

Web Title: Conspiracy hatched against Chidambaram: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे