मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे लगने वाले वीडियो को कांग्रेस ने बताया फर्जी, कहा बीजेपी को दिया जाएगा करारा जवाब

By भाषा | Published: November 25, 2022 11:28 PM2022-11-25T23:28:01+5:302022-11-25T23:39:58+5:30

इस पुरे विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं और उनको इसके लिए करारा जवाब भी दिया जाएगा।

Congress told Pakistan Zindabad slogans in mp Bharat Jodo Yatra is fake will be given befitting reply to bjp | मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे लगने वाले वीडियो को कांग्रेस ने बताया फर्जी, कहा बीजेपी को दिया जाएगा करारा जवाब

फोटो सोर्स: Twitter @amitmalviya

Highlightsमध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।पार्टी ने मामले में बोलते हुए कहा है कि वीडियो में ‘‘छेड़छाड़’’ की गई।यही नहीं कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इससे भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

नई दिल्ली/खरगौन: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है ताकि बेहद सफल इस यात्रा को बदनाम किया जा सके। 

भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं हम- कांग्रेस 

कांग्रेस ने कहा कि हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं और उनको करारा जवाब दिया जाएगा। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे लगाए गए थे। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मालवीय ने यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है और 21 सेकंड की क्लिप के अंत में कथित रूप से ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे की आवाज आती है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब यात्रा खरगौन जिले के भंबराद से गुजर रही थी। 

मामले में मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आह्वान के बाद, खरगोन में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' (वीडियो के अंत में सुनें) के नारे लगाए गए। कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और फिर गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे हटा दिया। यह कांग्रेस की सच्चाई है...।’’ 

कांग्रेस ने किया पलटवार

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के ‘‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’’ द्वारा वीडियो में ‘‘छेड़छाड़’’ की गई ताकि ‘‘बेहद सफल’’ भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम किया जा सके। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति की खातिर तैयार हैं, और इसका परिणाम भुगतना होगा।’’ यही नहीं रमेश ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार ने छतरपुर जिले में हीरा खनन परियोजना से विस्थापित आदिवासी परिवारों को आज राहुल गांधी से मिलने से रोका और उन्हें ‘‘धमकी’’ दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र है -भाजपा की शैली का।’’ 

मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपाई नेता मप्र का एक संपादित वीडियो चला कर भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। यात्रा की सफलता से भाजपाई घबराए हुए हैं और अब समझ आया, दिमाग़ पर भी गहरा असर हुआ है। फर्जी वीडियो डिलीट करो..।’’ 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर की आलोचना

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।’’ भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि नारे लगाने से यह साबित हो गया कि यह वही राहुल गांधी हैं, ‘‘जो जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में उन लोगों के साथ खड़े थे जो भारत माता के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते थे।’’ 
 

Web Title: Congress told Pakistan Zindabad slogans in mp Bharat Jodo Yatra is fake will be given befitting reply to bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे