राहुल गांधी नहीं कांग्रेस के ये तीन नेता चुनेंगे छत्तीसगढ़-राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
By भाषा | Published: December 12, 2018 09:16 AM2018-12-12T09:16:23+5:302018-12-12T11:18:32+5:30
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया है।
Highlightsतीन राज्यों के सीएम चुनने के लिए कांग्रेस ने खड़गे, वेणुगोपाल और एंटनी को पर्यवेक्षक बनाया।तीनों राज्यों में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दलों के नेता चुने जाएंगे।
कांग्रेस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजा है जो विधायक दल के नेताओं के चुनाव की निगरानी करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया है।
कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को राजस्थान जबकि ए के एंटनी को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
तीनों राज्यों में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दलों के नेता चुने जाएंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों से बात करेंगे, उनकी राय जानेंगे और विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी करेंगे।
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2018
दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
---|---|---|---|
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 67 | 1 | 68 |
बहुजन समाज पार्टी | 2 | 0 | 2 |
भारतीय जनता पार्टी | 15 | 0 | 15 |
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) | 5 | 0 | 5 |
कुल | 89 | 1 | 90 |
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2018
दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
---|---|---|---|
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 114 | 0 | 114 |
बहुजन समाज पार्टी | 2 | 0 | 2 |
भारतीय जनता पार्टी | 109 | 0 | 109 |
समाजवादी पार्टी | 1 | 0 | 1 |
निर्दलीय | 4 | 0 | 4 |
कुल | 230 | 0 | 230 |
राजस्थान चुनाव परिणाम 2018
दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
---|---|---|---|
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 99 | 0 | 99 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) | 2 | 0 | 2 |
बहुजन समाज पार्टी | 6 | 0 | 6 |
भारतीय जनता पार्टी | 73 | 0 | 73 |
भारतीय ट्रायबल पार्टी | 2 | 0 | 2 |
राष्ट्रीय लोक दल | 1 | 0 | 1 |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी | 3 | 0 | 3 |
निर्दलीय | 13 | 0 | 13 |
कुल | 199 | 0 | 199 |