अयोध्या: भूमि भ्रष्टाचार के कथित मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Published: August 8, 2022 04:53 PM2022-08-08T16:53:18+5:302022-08-08T16:56:08+5:30

कांग्रेस ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए, जिसमें कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं।

Congress slams BJP over huge land corruption in Ayodhya | अयोध्या: भूमि भ्रष्टाचार के कथित मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

अयोध्या: भूमि भ्रष्टाचार के कथित मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

Highlightsकांग्रेस का दावा है कि भाजपा राम जन्मभूमि ट्रस्ट को दिए गए चंदे से 'चोरी' कर रही है।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम इस मामले को जून 2021 से उठा रहे हैं कि अयोध्या की जमीन पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले अयोध्या विकास प्राधिकरण को अंत में यह बात माननी पड़ी।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राम मंदिर के संबंध में अयोध्या में भूमि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा राम जन्मभूमि ट्रस्ट को दिए गए चंदे से 'चोरी' कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हम इस मामले को जून 2021 से उठा रहे हैं कि अयोध्या की जमीन पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "राम जन्मभूमि ट्रस्ट में आए चंदे में चोरी [रिपोर्ट] हुई है...यह किसी भू-माफिया ने नहीं, बल्कि अयोध्या में माफिया बने भाजपा नेताओं ने किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले अयोध्या विकास प्राधिकरण को अंत में यह बात माननी पड़ी।" वह उन 40 लोगों की सूची का जिक्र कर रही थीं जिनके नाम कथित भूमि भ्रष्टाचार मामले में जारी किए गए थे और कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि सूची में अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और पूर्व विधायक गोरखनाथ का नाम है।

श्रीनेत ने मामले से जुड़े तीन प्रमुख बिंदुओं को भी बताया- पहला: भाजपा ने सस्ते दरों पर जमीन खरीदी और उन्हें ट्रस्ट को ऊंचे दाम पर बेच दिया; दूसरा: ट्रस्ट को बेची गई 70 एकड़ जमीन के अलावा आसपास की जमीन भाजपा नेताओं को सस्ते दर पर बेची गई, जो ब्लूप्रिंट के बारे में जानते थे; तीसरा: दलितों से जमीन के कई भूखंड छीन लिए गए, जिनकी न्यायिक सुनवाई चल रही है।

उन्होंने ये भी कहा कि यह आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं है, यह धन की चोरी नहीं है, यह मुनाफाखोरी नहीं है, यह भगवान राम के नाम पर लूट नहीं है, तो लूट क्या है? उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एक जांच जारी है। प्रचलन में सूची की प्रामाणिकता अभी भी ज्ञात नहीं है। जांच के निष्कर्ष सबके सामने होंगे। तो किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी क्यों करें।" कांग्रेस ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

Web Title: Congress slams BJP over huge land corruption in Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे