यूपी में कांग्रेस को झटका, राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में शामिल, पिता दिनेश सिंह थे इंदिरा सरकार में विदेश मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 15, 2019 02:30 PM2019-10-15T14:30:49+5:302019-10-15T14:33:00+5:30

रत्ना सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद प्रमोद तिवारी की करीबी मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उसमें प्रतापगढ़ के गड़वारा विधानसभा भी है। योगी सरकार ने कांग्रेस में सेंधमारी की है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका मिला। 

Congress shocked by UP by-election, former MP from Pratapgarh Ratna Singh joins BJP | यूपी में कांग्रेस को झटका, राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में शामिल, पिता दिनेश सिंह थे इंदिरा सरकार में विदेश मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Highlightsप्रतापगढ़ से पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। रत्ना सिंह देश के पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की पुत्री हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रत्ना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस का झटका पर झटका लग रहा है। प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। रत्ना सिंह देश के पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की पुत्री हैं।

रत्ना सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद प्रमोद तिवारी की करीबी मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उसमें प्रतापगढ़ के गड़वारा विधानसभा भी है। योगी सरकार ने कांग्रेस में सेंधमारी की है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका मिला। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रत्ना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रतापगढ़ के गड़वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व सांसद रत्ना सिंह के साथ उनके पुत्र भुवन्यु सिंह भी शामिल हुए।

हालांकि पहले राजकुमारी रत्ना के बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ संसदीय सीट से 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। 2014 और 2019 में लगातार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार सांसद रहे हैं। रत्ना का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे और पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरा गांधी सरकार में विदेश मंत्री रहे। दिनेश सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था।

Web Title: Congress shocked by UP by-election, former MP from Pratapgarh Ratna Singh joins BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे