भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने भेजा स्मृति ईरानी को न्योता, भाजपा ने दिया यह जवाब

By भाषा | Published: December 30, 2022 08:54 AM2022-12-30T08:54:56+5:302022-12-30T09:06:04+5:30

भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए भाजपा नेता दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा है कि ‘‘राहुल गांधी द्वारा मृतप्राय पड़ी कांग्रेस पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए यात्रा निकाली जा रही है, जिसका नाम भारत जोड़ो यात्रा रख दिया गया है।’’

Congress sent invitation to Smriti Irani to join Bharat Jodo Yatra with rahul gandhi BJP gave this answer | भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने भेजा स्मृति ईरानी को न्योता, भाजपा ने दिया यह जवाब

फोटो सोर्स: फाइल फोटो Twitter @@smritiirani/ANI Photo) (AICC)

Highlightsभारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को न्योता भेजा है। इस न्योते पर भाजपा का भी जवाब सामने आया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को पत्र भेज कर आमंत्रित किया है। कांग्रेसी नेता दीपक सिंह ने गुरुवार को अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के सहायक निजी सचिव नरेश शर्मा को आमंत्रण पत्र सौंपा और भाजपा सांसद को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा यात्रा में सभी को आमंत्रित कीजिए- कांग्रेसी नेता दीपक सिंह

इस पर बोलते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बताया, ‘‘मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा यह निर्देश दिया गया कि आप सभी को भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित कीजिए। मैंने सोचा कि सर्वप्रथम अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को आमंत्रण पत्र देना चाहिए। मैंने 28 दिसंबर को उनके कैंप कार्यालय गौरीगंज पहुंचकर नरेश शर्मा को आमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मेरा आमंत्रण पत्र स्वीकार किया है और कहा है कि मैं इसे सांसद तक पहुंचा दूंगा।’’ 

यात्रा में आमंत्रित कीजिए पर क्या बोली भाजपा

इस मामले में जब भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका काम आमंत्रित करना है, लेकिन इस यात्रा में अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अथवा भाजपा के किसी भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है। 

जब कभी भारत टूटा ही नहीं है तो उसे जोड़ने की बात कहां से आ गई?

इस पर बोलते हुए दुर्गेश त्रिपाठी ने आगे कहा, ‘‘भाजपा हमेशा से अखंड भारत की परिकल्पना पर काम करती है। जब कभी भारत टूटा ही नहीं है तो उसे जोड़ने की बात कहां से आ गई? जो टूटता है उसी को जोड़ा जाता है। राहुल गांधी द्वारा मृतप्राय पड़ी कांग्रेस पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए यात्रा निकाली जा रही है, जिसका नाम भारत जोड़ो यात्रा रख दिया गया है।’’ 

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। राहुल तीन बार अमेठी से सांसद रहे। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। 

Web Title: Congress sent invitation to Smriti Irani to join Bharat Jodo Yatra with rahul gandhi BJP gave this answer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे