NDTV के रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर प्रियंका गांधी ने इस अंदाज में दी बधाई

By धीरज पाल | Published: August 2, 2019 04:17 PM2019-08-02T16:17:02+5:302019-08-02T16:17:02+5:30

प्रियंका गांधी से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने बधाई दे चुके हैं।

congress Priyanka gandhi congrats NDTV journalist ravish kumar won ramon magsaysay award 2019 | NDTV के रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर प्रियंका गांधी ने इस अंदाज में दी बधाई

NDTV के रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर प्रियंका गांधी ने इस अंदाज में दी बधाई

Highlightsएशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।   

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को साल 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि सच कहने का साहस और आलोचना के विवेक की मशाल को जिंदा रखने वाले पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर बधाई। मैं उनके धैर्य का आदर करती हूँ।    

प्रियंका गांधी से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने बधाई दे चुके हैं। मालूम हो कि एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को मिल रहा है। इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर रवीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि रवीश कुमार की 2019 के रेमॉन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा सुनकर बहुत खुशी हुई। मैं रवीश का मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं के क्लब में स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि इन कठिन समयों में उनकी बहादुर पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी। बहुत बधाई मेरे मित्र, बहुत अच्छा।

रवीश कुमार के साथ म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रेमंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को यह अवार्ड देने की घोषणा की गई है। एक ट्वीट में रमन मैग्सेसे कमेटी ने बताया कि रवीश कुमार को यह अवार्ड पत्रकारिता में वंचितों की आवाज उठाने के लिए दिया जा रहा है।

क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार

एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है। ये श्रेणिया हैं- शासकीय सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता एवं साहित्य, शांति और उभरता नेतृत्व।

पत्रकारिता एवं साहित्य श्रेणी में रमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय

1. 2019- रवीश कुमार

2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ

3. 1997- महाश्वेता देवी

4. 1992- रवि शंकर

5. 1991- के वी सुब्बना

6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण

7. 1982- अरुण शौरी

8. 1981- गौर किशोर घोष

9. 1975- बीजी वर्गीस

10. 1967- सत्यजित राय

11. 1961- अमिताभ चौधरी

Web Title: congress Priyanka gandhi congrats NDTV journalist ravish kumar won ramon magsaysay award 2019

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे