सरदेसाई ने कहा, कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं

By भाषा | Published: July 8, 2019 08:46 PM2019-07-08T20:46:15+5:302019-07-08T20:46:15+5:30

भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।’’

Congress MLAs in Goa are like monkeys, says deputy chief minister Vijai Sardesai | सरदेसाई ने कहा, कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं

सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों’’ से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं।

Highlightsसरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों’’ से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं।

सरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं। भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।’’

वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और इसमें कांग्रेस विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो लोरेंको भी मौजूद थे। कांग्रेस ने उनके इस कथन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते सरदेसाई की ‘‘भाषा’’ को खारिज कर दिया है। विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

कांग्रेस का कोई भी आदमी भाजपा में जाने का इच्छुक नहीं है। हमारा खेमा मजबूत है और आने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। इस 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 तो भाजपा के पास 17 विधायक हैं। 

Web Title: Congress MLAs in Goa are like monkeys, says deputy chief minister Vijai Sardesai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे