गुजरात विवाद: अल्पेश ठाकोर ने किया बेकसूर होने का दावा, यूपी-बिहार के सीएम को पत्र लिख बताई ये बात

By भाषा | Published: October 10, 2018 08:22 PM2018-10-10T20:22:00+5:302018-10-10T20:22:00+5:30

गुजरात में चौदह महीने की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 सितंबर को बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गयी थी। बच्ची ठाकोर समुदाय से है।

Congress MLA Alpesh Thakor claims innocence write a letter to UP CM yogi and Bihar Cm nitish kumar | गुजरात विवाद: अल्पेश ठाकोर ने किया बेकसूर होने का दावा, यूपी-बिहार के सीएम को पत्र लिख बताई ये बात

गुजरात विवाद: अल्पेश ठाकोर ने किया बेकसूर होने का दावा, यूपी-बिहार के सीएम को पत्र लिख बताई ये बात

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर: गुजरात में हिंदी भाषी प्रवासियों पर हमले को लेकर आलोचनाओं से घिरे कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा एवं दावा किया कि वह या उनका संगठन हिंसा में शामिल नहीं है जिसकी वजह से लोग जा रहे हैं।

गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। इन हमलों के सिलसिले में दर्ज कुछ प्राथमिकियों में भी इस संगठन का नाम है। चौदह महीने की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 सितंबर को बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गयी थी। बच्ची ठाकोर समुदाय से है।

गुजरात से जाने वाले ज्यादातर प्रवासी यूपी-बिहार के 

अल्पेश ठाकोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है और दोनों ही चिट्ठियों का मजमून एक ही है। गुजरात से जाने वाले ज्यादातर प्रवासी इन्हीं दोनों राज्यों से हैं। 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह केवल बलात्कार पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीतक रंग दे दिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अफवाहों पर आंख बंद कर विश्वास कर रहे हैं और गुजरात से जा रहे हैं, तथा हमले सुनियोजित साजिश हैं।

Web Title: Congress MLA Alpesh Thakor claims innocence write a letter to UP CM yogi and Bihar Cm nitish kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे