किसानों और लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- नए युवा भी खेती किसानी करेंगे, जीडीपी में कृषि का भाग बढ़ेगा

By एसके गुप्ता | Published: September 24, 2020 09:02 PM2020-09-24T21:02:40+5:302020-09-24T21:02:40+5:30

नए कृषि सुधार विधेयकों से किसान के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। जिससे किसानों की माली हालत सुधरेगी। किसान महंगी और अच्छी फसलें उगाने के लिए अग्रसर होंगे और नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे।

Congress misleading farmers and people Narendra Singh Tomar new youth also cultivate agriculture GDP increase | किसानों और लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- नए युवा भी खेती किसानी करेंगे, जीडीपी में कृषि का भाग बढ़ेगा

तोमर ने कहा कि लोकसभा लोकसभा और राज्यसभा में कृषि सुधार बिलों पर चर्चा हुई सभी दलों ने इसमें भाग लिया।

Highlightsनए कानून में फसल मूल्य की गारंटी खेती करने से पहले मिलेगी, फसल लगाने में कोई जोखिम नहीं मिलेगा।नए युवा भी खेती किसानी की ओर अग्रसर होंगे। इससे जीडीपी में कृषि का भाग बढ़ेगा।कृषि उत्पादों का निर्यात भी बढ़ाया जा सकेगा। इससे देश के 80 फीसदी छोटे किसानों को फायदा होगा।

नई दिल्लीः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि सुधार बिलों पर कांग्रेस पार्टी किसानों और देश भर के लोगों को गुमराह कर रही है।

इस तरह की राजनीति देश को कमजोर करती है। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से कहा कि नए कृषि सुधार विधेयकों से किसान के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। जिससे किसानों की माली हालत सुधरेगी। किसान महंगी और अच्छी फसलें उगाने के लिए अग्रसर होंगे और नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे।

नए कानून में फसल मूल्य की गारंटी खेती करने से पहले मिलेगी, फसल लगाने में कोई जोखिम नहीं मिलेगा। नए युवा भी खेती किसानी की ओर अग्रसर होंगे। इससे जीडीपी में कृषि का भाग बढ़ेगा। कृषि उत्पादों का निर्यात भी बढ़ाया जा सकेगा। इससे देश के 80 फीसदी छोटे किसानों को फायदा होगा।

कृषि सुधार बिलों पर चर्चा हुई सभी दलों ने इसमें भाग लिया

तोमर ने कहा कि लोकसभा लोकसभा और राज्यसभा में कृषि सुधार बिलों पर चर्चा हुई सभी दलों ने इसमें भाग लिया। विपक्षी दल के किसी भी सदस्य की ओर से बिल में जो है उसका विरोध नहीं किया गया है। बिल में जो कुछ नहीं हो सकता है। उसी पर उनका ध्यान आकर्षण रहा है। इससे जाहिर होता है कि बिल किसान विरोधी नहीं है।

यह बिल लंबे समय से अपेक्षित थे, अन्नदाता किसान के हित में मोदी सरकार इन्हें लाई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि इसमें एमएसपी क्यों नहीं है। कांग्रेस और अन्य दलों की ओर इशारे करते हुए कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि यह लोग सत्ता में 50 साल रहे हैं। इन्होंने 50 साल में एमएसपी पर क्यों नहीं कानून बनाया। उन्होंने कहा कि मैं देश के किसानों से कहता हूं कि एमएसपी थी, है और रहेगी। सरकार ने नए बिलों से किसानों के अधिकारों को और अधिक बढ़ा दिया है।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में थे इन्हीं सुधारों के दावे 

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस बेशक मोदी सरकार के कृषि सुधार बिलों का विरोध कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने 2019 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि एपीएमसी को समाप्त करेंगे। किसानों पर टैक्स हटाएंगे। संविदा खेती को बढ़ावा देंगे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में साफ उल्लेख है। चाहे केंद्रीय कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र देख लो या पंजाब कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की बात नहीं मानना चाहते तो स्वामी नाथन की बात मानो, नहीं तो अपनी सरकार के तत्काल कृषि मंत्री शरद पवार रहे हैं उनकी मानो, नहीं तो पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह की बात मानो। 

Web Title: Congress misleading farmers and people Narendra Singh Tomar new youth also cultivate agriculture GDP increase

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे