अस्पताल में ऑस्कर फर्नांडीस से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

By भाषा | Published: July 23, 2021 12:50 AM2021-07-23T00:50:17+5:302021-07-23T00:50:17+5:30

Congress leaders visit Oscar Fernandes in hospital | अस्पताल में ऑस्कर फर्नांडीस से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

अस्पताल में ऑस्कर फर्नांडीस से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

मंगलुरु(कर्नाटक), 22 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को अस्पताल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडीस से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फर्नांडिस को योग करते समय गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि वे दो से तीन दिनों तक उनकी स्थिति को देखने के बाद आगे का इलाज तय करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं केवल यही प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। ऑस्कर फर्नांडीस पार्टी के एक सम्मानित वरिष्ठ नेता हैं। उनके काफी समर्थक और प्रशंसक हैं और वे उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।"

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि डॉक्टरों को भरोसा है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress leaders visit Oscar Fernandes in hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे