कांग्रेस नेता ने कहा: उप्र के लोगों को प्रियंका को मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी

By भाषा | Published: September 14, 2021 05:13 PM2021-09-14T17:13:40+5:302021-09-14T17:13:40+5:30

Congress leader said: People of UP will be happy to choose Priyanka as Chief Minister | कांग्रेस नेता ने कहा: उप्र के लोगों को प्रियंका को मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी

कांग्रेस नेता ने कहा: उप्र के लोगों को प्रियंका को मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी

नयी दिल्ली, 14 सितंबर कांग्रेस की नगालैंड इकाई के अध्यक्ष के. थेरी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नाम की पैरवी करते हुए मंगलवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के लोगों को प्रियंका को अपना मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी।

नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा विवेकशील हैं। उत्तर प्रदेश को उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी। मुझे भरोसा है कि हर किसी को इसमें खुशी मिलेगी।’’

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मौकों पर यह कहा है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इससे पहले, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव होने के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress leader said: People of UP will be happy to choose Priyanka as Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे