राहुल गांधी ने ट्विटर पर कई नेताओं-पत्रकारों को किया अनफॉलो, अटकलों का बाजार गर्म 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2021 07:22 PM2021-06-02T19:22:04+5:302021-06-02T19:22:04+5:30

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया।

congress leader rahul gandhi unfollow many people on twitter | राहुल गांधी ने ट्विटर पर कई नेताओं-पत्रकारों को किया अनफॉलो, अटकलों का बाजार गर्म 

राहुल गांधी। (फाइल फोटो )

Highlightsमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल की यह भविष्य की नई रणनीति के तहत एक कार्रवाई है।केबी बायजू, निखिल और निवेदिता अल्वा, कौशल विद्यार्थी के साथ अलंकार सवाई को अनफॉलो किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि यह राहुल के अकाउंट का रिफ्रेशमेंट है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया। इनमें पार्टी के कई नेता, उनके करीबी और कुछ पत्रकार भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के इस कदम की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है।राहुल गांधी के एक साथ इतने लोगों को अनफॉलो करने के पीछे पार्टी नेताओं की शिकायत को कारण बताया जा रहा है। पार्टी के कुछ नेताओं ने शिकायत की थी कि राहुल गांधी कुछ चुनिंदा नेताओं को ही फॉलो करते हैं और पार्टी के सभी नेताओं को नहीं। कहा जा रहा है कि जिसके बाद राहुल गांधी ने यह कदम उठाया है। 

अपनी टीम के कई सदस्य अनफॉलो

गांधी ने मंगलवार को उनके प्रमुख साथी केबी बायजू, निखिल, निवेदिता अल्वा, कौशल विद्यार्थी और अलंकार सवाई  को भी अनफॉलो किया है। हालांकि उन्होंने 281 लोगों को फॉलो भी किया। लेकिन यह संख्या घटकर 219 रह गई है। 

कई बड़े नेता अब भी सूची में

राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में लोगों को अनफॉलो किया है। हालांकि इसके बाद भी उनकी फॉलोअर्स की सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सांसद मनिकम टैगोर, शक्तिसिंह गोहिल और ओमान चांडी जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इस सूची में अभिषेक मनु सिंघवी और पवन खेड़ा जैसे पार्टी प्रवक्ता भी शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन और डीएमकेक की कनिमोझी को भी वे फॉलो कर रहे हैं। 

कई पत्रकारों को अनफॉलो किया

राहुल गांधी ने जिन पत्रकारों को अनफॉलो किया है, उनमें बरखा दत्त, सागरिका घोष, राजदीप सरदेसाई सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि जावेद अंसारी, पी साईंनाथ और मृणाल पांडे जैसे पत्रकारों को अब भी वे फॉलो कर रहे हैं। 

Web Title: congress leader rahul gandhi unfollow many people on twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे