प्रियंका गांधी ने डिलीट किया ट्वीट, योगी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर साधा था निशाना, जानें क्या लिखा था  

By अनुराग आनंद | Published: February 15, 2020 08:45 PM2020-02-15T20:45:49+5:302020-02-15T20:45:49+5:30

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने से वकीलों के घायल होने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Congress leader Priyanka Gandhi deleted the tweet, targeted the Yogi Adityanath government over unemployment, Delhi elections Lucknow | प्रियंका गांधी ने डिलीट किया ट्वीट, योगी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर साधा था निशाना, जानें क्या लिखा था  

प्रियंका गांधी वाड्रा

Highlightsप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है।"प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली में बात कर लूंगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। प्रियंका यूपी के अलग-अलग हिस्से में जाकर लोगों से मिल रही हैं और प्रदेश के योगी सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रही हैं। अब बेरोजगारी के मुद्दे पर शनिवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हमला बोला है। ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने अपना ट्वीट डीलिट कर दिया है। लेकिन, लोकमत के पास उनके ट्वीट का स्क्रिन शॉट है। ऐसे में आइये जानते हैं कि प्रियंका ने ट्वीट में क्या कहा था।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में क्या लिखा था-
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है। मंत्री जी ने विधानसभा में जवाब देकर कहा है कि पिछले 2 साल में 12.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़ गए। अब बीजेपी वालों के नकली दावों को देखिए और उनकी हकीकत देखिए। युवा बहुत परेशान है।' हालांकि, उन्होंने बाद अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

tweet_021520075432.jpg

लखनऊ के इस मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर किया था हमला
इसके दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने से वकीलों के घायल होने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राजधानी लखनऊ तक में कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला है। 

प्रियंका ने दिल्ली में कांग्रेस को मिली बुरी हार पर ये कहा था
पिछले दिनों वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली में बात कर लूंगी। इससे पहले वाराणसी में ही प्रियंका गांधी ने एग्जिट पोल में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के सवाल पर कहा था कि रिजल्ट देखेंगे।

Web Title: Congress leader Priyanka Gandhi deleted the tweet, targeted the Yogi Adityanath government over unemployment, Delhi elections Lucknow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे