कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना पॉजिटिव, सभी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव
By अनुराग आनंद | Published: June 26, 2020 06:06 PM2020-06-26T18:06:49+5:302020-06-26T18:08:14+5:30
दिल्ली में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व भाजपा नेता सांबित पात्रा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मुंबई से भी अधिक हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
इंडिया टुडे के रिपोर्ट की मानें तो सिंघवी में कोरोना संक्रमण के लक्षण काफी कम नजर आए। लेकिन, जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है।
अभिषेक मनु सिंघवी के सभी स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव-
खबरों की मानें तो अभिषेक मनु सिंघवी के सभी स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील भी हैं, जिनका कोरोनोवायरस के लिए रिपोर्सट पॉजिटिव आया है।
इससे पहले भी दिल्ली में कई दलों के नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पिछले दिनों भाजपा नेता संबित पात्रा व ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल में भर्ती हैं-
बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। सत्येंद्र जैन की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था।
मिल रही जानकारी के मुताबिक प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किए जाने के बाद अब उनकी तबीयत स्थिर है। यही नहीं जांच में उनका रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही जैन अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।