मुशि्कल में कांग्रेस-जेडीएस सरकार, मुंबई में ही रहेंगे कर्नाटक के बागी MLA, विश्वासमत प्रस्ताव पर अनुपस्थित रह सकते हैं

By भाषा | Published: July 15, 2019 07:48 PM2019-07-15T19:48:32+5:302019-07-15T19:48:32+5:30

विधायकों को यहां ठहराने के कामकाज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई में डेरा डाले हुए कर्नाटक के बागी विधायकों के बृहस्पतिवार को बेंगलुरू रवाना होने की संभावना नहीं है। उसी दिन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है।

Congress-JDS government will remain in Mumbai, rebel MLAs of Karnataka, can remain absent on trust vote | मुशि्कल में कांग्रेस-जेडीएस सरकार, मुंबई में ही रहेंगे कर्नाटक के बागी MLA, विश्वासमत प्रस्ताव पर अनुपस्थित रह सकते हैं

विधायकों ने पत्र में कहा है कि उन्हें खतरा महसूस हो रहा है।

Highlightsसूत्र ने बताया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये है।शक्ति परीक्षण के दौरान बागी विधायकों के उपस्थित होने का कोई कारण नजर नहीं आता है क्योंकि वे अपने इस्तीफे पर अडिग हैं।

मुंबई के एक होटल में रुके हुए कर्नाटक के विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की ओर से लाये गए विश्वासमत के प्रस्ताव पर 18 जुलाई होने वाली चर्चा के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं।

विधायकों को यहां ठहराने के कामकाज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई में डेरा डाले हुए कर्नाटक के बागी विधायकों के बृहस्पतिवार को बेंगलुरू रवाना होने की संभावना नहीं है। उसी दिन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है।

सूत्र ने बताया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये है। शक्ति परीक्षण के दौरान बागी विधायकों के उपस्थित होने का कोई कारण नजर नहीं आता है क्योंकि वे अपने इस्तीफे पर अडिग हैं।

सूत्र ने बताया कि कर्नाटक के तीन से चार विधायकों के भाजपा में जाने की संभावना है लेकिन वे मुंबई नहीं आयेंगे। इस बीच मुंबई के होटल में ठहरे कर्नाटक के बागी विधायकों ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे या कांग्रेस के किसी भी अन्य नेता से मिलना नहीं चाहते हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि खड़गे कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ पवई में स्थित रेनेसां होटल में उनसे मिलने जा सकते हैं। मुंबई के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में बागी विधायकों ने कहा, “ मल्लिकार्जुन खड़गे या गुलाम नबी आजाद या कांग्रेस के किसी भी नेता से मिलने की उनकी इच्छा नहीं है।’’

विधायकों ने पत्र में कहा है कि उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि कांग्रेस नेताओं को उनसे मिलने से रोका जाए। कर्नाटक के 15 बागी विधायक होटल में ठहरे हुए है। इन बागी विधायकों में कांग्रेस, जद (एस) के विधायकों अलावा निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। 

Web Title: Congress-JDS government will remain in Mumbai, rebel MLAs of Karnataka, can remain absent on trust vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे