सोनिया गांधी ने सुरक्षा देने के लिए SPG का जताया आभार, एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर कही ये बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 9, 2019 04:27 PM2019-11-09T16:27:33+5:302019-11-09T16:27:33+5:30

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को एक लेटर लिखा है और गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है।

Congress interim President Sonia Gandhi writes letter to SPG Chief Arun Sinha and thank for security | सोनिया गांधी ने सुरक्षा देने के लिए SPG का जताया आभार, एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर कही ये बातें

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को एक लेटर लिखा है।

Highlightsगृह मंत्रालय ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है।सोनिया गांधी ने गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है।इससे पहले राहुल गांधी ने एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

गृह मंत्रालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को एक लेटर लिखा है और गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले राहुल गांधी ने एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

सोनिया गांधी ने अपने लेटर में लिखा, 'जब से हमारी सुरक्षा एसपीजी के हाथ में दी गई है, मैंने और मेरे परिवार को आत्मविश्वास का अहसास हुआ है और हम सुरक्षा के लिए आश्वस्त हैं। पिछले 28 वर्षों से हर दिन हमने कर्तव्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी का अनुभव किया है, जिसके साथ आप हमारी रक्षा करते हैं।'

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर एसपीजी को धन्यवाद किया था। उन्होंने लिखा था, 'सालों से मुझे और मेरे परिवार की सुरक्षा में रहने के लिए एसपीजी के सभी भाईयों और बहनों को धन्यवाद। आपकी निष्ठा, हमेशा सहारा देने और एक यादगार यात्रा के लिए बहुत शुक्रिया। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

बता दें कि एसपीजी देश की सबसे पेशेवर और आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। एसपीजी देश के प्रधानमंत्री के साथ भारत दौरे पर आए अति विशिष्ट अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है।

Web Title: Congress interim President Sonia Gandhi writes letter to SPG Chief Arun Sinha and thank for security

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे