उन्नाव रेप मामला: मृत रेप पीड़िता के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका गांधी, लखनऊ से उन्नाव के लिए हुई रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2019 11:04 AM2019-12-07T11:04:57+5:302019-12-07T11:11:37+5:30

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्नाव रेप पीड़िता के पिता ने कहा उनकी बेटी के गुनहगारों को हैदराबाद जैसा इंसाफ मिलना चाहिए। पिता ने कहा, 'उनकी बेटी के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की जरूरत नहीं है। हैदराबाद में जो हुआ है, वही सजा मिले या फिर दौड़ाकर गोली मार दी जाए या फांसी दे दी जाए।'

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra leaves from Lucknow for Unnao. | उन्नाव रेप मामला: मृत रेप पीड़िता के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका गांधी, लखनऊ से उन्नाव के लिए हुई रवाना

रेप पीड़िता के पिता ने अपने बेटी के गुनहगारों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

Highlightsउन्नाव बलात्कार पीड़िता की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। रेप पीड़िता के पिता ने अपने बेटी के गुनहगारों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मृत पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना हो गई है। आपको बात दें कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

आपको  बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की शनिवार को आलोचना की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दिला पाए।

सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीड़िता को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं दी ? जिस अधिकारी ने उसकी प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, उस पर क्या कार्रवाई हुई?

उत्तर प्रदेश में रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?" आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने पीड़िता को अदालत जाते समय आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी

रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात 11 बजकर 10 मिनट पर उसे कार्डियक अरेस्ट आया। उसे बचाने की कोशिश हुई लेकिन रात 11 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अब शव को उन्नाव लाया जाना है। इस बीच रेप पीड़िता के पिता ने अपने बेटी के गुनहगारों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

English summary :
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra leaves from Lucknow for Unnao.


Web Title: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra leaves from Lucknow for Unnao.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे