VIDEO: प्रियंका ने गले से उतार लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर चढ़ाई माला, स्मृति ईरानी ने बताया अपमान
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 21, 2019 12:52 AM2019-03-21T00:52:30+5:302019-03-21T02:56:03+5:30
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं।
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाल बहादुर शास्त्री का ‘‘अपमान’’ करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं।
#WATCH Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) Priyanka Gandhi Vadra paid tribute to Lal Bahadur Shastri in Varanasi, earlier today. pic.twitter.com/X401VNiaRo
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2019
स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में इस घटना को शास्त्री जी का अपमान बताया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया।
ईरानी ने ट्वीट में लिखा, "मुंडी झुकाइएके सर झटकाइएके... गुमान में बिटिया भूल गई मरजाद... आपन गले की उतरन, पहनाए दीहिन... शास्त्री जी के अपमान पर ताली बजाएके, हाथ हिलाइएके... चल दीहलें कांग्रेस बिटिया तोहार"
मुंडी झुकाइएके सर झटकाइएके
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) March 20, 2019
गुमान में बिटिया भूल गई मरजाद
आपन गले की उतरन, पहनाए दीहिन
शास्त्री जी के अपमान पर ताली बजाएके, हाथ हिलाइएके
चल दीहलें कांग्रेस बिटिया तोहार pic.twitter.com/ndwT15Y8co