राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: November 25, 2020 11:42 AM2020-11-25T11:42:27+5:302020-11-25T11:42:27+5:30

Congress and BJP leaders of Rajasthan condole Patel's death | राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

जयपुर, 25 नवम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि यह कांग्रेस पार्टी और उन जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है।

गहलोत के अनुसार पार्टी के लिए पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डा जोशी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,‘‘इस चुनौतीपूर्ण मुश्किल घड़ी में उनका चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,‘‘सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाजहित के लिए काम किया तथा राजनीतिक पटल पर अपनी पहचान बनाई।'

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें समर्पित कांग्रेसी, राष्ट्रवादी, दोस्त व अभिभावक बताया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress and BJP leaders of Rajasthan condole Patel's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे