असम चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगी 100 से अधिक सीट : बघेल

By भाषा | Published: February 19, 2021 08:47 PM2021-02-19T20:47:06+5:302021-02-19T20:47:06+5:30

Congress alliance will get more than 100 seats in Assam election: Baghel | असम चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगी 100 से अधिक सीट : बघेल

असम चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगी 100 से अधिक सीट : बघेल

रायपुर, 19 फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को 100 से अधिक सीट मिलेंगी।

बघेल ने शुक्रवार को असम से लौटने के बाद यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से कहा कि असम में लोग परिवर्तन चाहते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन 100 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह जी यहां (छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान) 65 ‘प्लस’ बोलकर गए थे। मैंने कहा था कि 65 ‘प्लस’ हमारा होगा। परिणाम देख लीजिए वही हुआ। वहां (असम में) भी अमित शाह जी 100 ‘प्लस’ बोलकर गए हैं। देखना कांग्रेस गठबंधन को 100 ‘प्लस’ सीट आएंगी और यह वहां के माहौल से पता चलता है।’’

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीटों पर तथा भारतीय जनता पार्टी को 15 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: गठबंधन को सात सीट मिली थीं।

बघेल इस महीने की 16 तारीख से असम के दौरे पर थे। उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress alliance will get more than 100 seats in Assam election: Baghel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे