पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक

By भाषा | Published: July 22, 2021 08:33 PM2021-07-22T20:33:02+5:302021-07-22T20:33:02+5:30

condition of former chief minister kalyan singh still worrying | पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक

लखनऊ, 22 जुलाई संक्रमण की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

अस्पताल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज शाम अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हाल लिया।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: condition of former chief minister kalyan singh still worrying

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे