मौसम अलर्ट: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रहेगी कड़ाके की ठंड, मैदानी भागों में बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप

By एएनआई | Published: December 24, 2019 01:37 PM2019-12-24T13:37:13+5:302019-12-24T13:37:43+5:30

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान घटेगा.

Cold wave to prevail in Punjab, Haryana, Chandigarh over next days | मौसम अलर्ट: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रहेगी कड़ाके की ठंड, मैदानी भागों में बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप

फाइल फोटो

Highlightsसोमवार को हरियाणा के नारनौल  में अभी तक सबसे कम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 15 जनवरी तक कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने बताया है कि शीत लहर की स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब, हरिणाया और चंडीगढ़ में बनी रह सकती है। हमनें राज्य सरकार को कम दृश्यता को लेकर चेताया है।

पॉल ने आगे बताया कि क्षेत्र में तापमान पहले से ही से 11-12 डिग्री सेल्सियस से कम है। अगले कुछ दिनों में तापमान और कम होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज हुई है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 15 जनवरी तक कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है।

पॉल बताया "कोहरा दृश्यता को भी प्रभावित करेगा। इसके कारण बुधवार से अगले चार-पांच दिनों तक ठंड बढ़ती जाएगी। शीतलहर के कारण आने वालो दिनों में सूरज निकलने की संभावना कम है।" भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD)के अनुसार बीते सोमवार को हरियाणा के नारनौल  में अभी तक सबसे कम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

Web Title: Cold wave to prevail in Punjab, Haryana, Chandigarh over next days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे