लखनऊ: गोमती नदी के किनारे सीएम योगी ने लगाई झाड़ू, दिलाई स्वच्छता की शपथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2018 12:23 PM2018-06-24T12:23:01+5:302018-06-24T12:23:01+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में आज गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया है।

cm yogi adityanath launched gomti river cleanliness campaign | लखनऊ: गोमती नदी के किनारे सीएम योगी ने लगाई झाड़ू, दिलाई स्वच्छता की शपथ

लखनऊ: गोमती नदी के किनारे सीएम योगी ने लगाई झाड़ू, दिलाई स्वच्छता की शपथ

लखनऊ, 24 जून:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश  राजधानी लखनऊ में आज गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने गोमती नदी के करीब पहुंच कर इस अभियान को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने गोमती की सफाई भी की है।

राजस्थान के राज्यपाल ने पुलिस वालों से कहा- वजन चाहे बढ़ जाए, मगर पेट नही बढ़ना चाहिए

उन्होंने कहा है कि गोमती नदी में जलकुम्भी हटाने और उसकी समुचित सफाई कराने को प्राथमिकता देते हुए अभियान का आगाज किया। इतना ही नहीं उन्होंने गोमती नदी घाट पहुंचने के बाद लोगों को सफाई की शपथ दिलाई है। इस दौरान करीब  7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। लखनऊ नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाए के अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बने हैं।

 इस दौरान खनऊ के 7 किलोमीटर लम्बे स्ट्रेच को कवर किया जाएगा। जिसके द्वारा नदी के  किनारे फैले कचरे, पॉलीथीन और कबाड़े को हटाकर अलग किया जाएगा। इसको सीएम का एक अच्छा कदम माना जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गोमती नदी के गऊघाट से 1090 चौराहे तक नदी और इसके दोनों किनारों की सफाई की गई। 

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दरकिनार किए यात्रा में सुधार के सुझाव, खतरे में जान!

इस दौरान खुद सीएम योगी ने भी सफाई अभियान में सक्रियता से हिस्सा लिया और गोमती के किनारों की सफाई भी की। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि अभियान को चार जोन मे बांटा गया है। नगर निगम और सरकार के कई विभाग के अधिकारी भी इस अभियान में शामिल होंगे।

Web Title: cm yogi adityanath launched gomti river cleanliness campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे