महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर CM मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में जल्द शुरू होगा 'डायल 112' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2019 01:47 PM2019-12-07T13:47:08+5:302019-12-07T13:47:08+5:30

वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव की एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों द्वारा उसे जिंदा जलाए जाने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

CM Manohar Lal Khattar announces rising crime against women, 'Dial 112' to start soon in Haryana | महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर CM मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में जल्द शुरू होगा 'डायल 112' 

CM मनोहर लाल खट्टर

Highlightsउत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी महफूज हैं, इस पर जया बच्चन ने कहा, ''अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार (5 दिसंबर) की सुबह रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था।

देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर उबाल देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों और संसद तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सावालिया निशान खड़ें हो रहे है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि इस तरह के कृत्य शर्मनाक और निंदनीय हैं। हमने हरियाणा में इसके खिलाफ कई कदम उठाए हैं। 

समाचारा एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम खट्टर ने कहा कि हमनें सिर्फ महिलाओं के पुलिस थाने भी खोले हैं। वहीं उन्होंने ऐलान किया है कि हम जल्द ही राज्य में 'डायल 112' परियोजना शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। 



जया बच्चन से जब पत्रकार ने प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, ''ये क्या हो रहा है? अगर हम बहुत सख्त शब्द यूज करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको ये नहीं बोलना चाहिए था.. अभी मुझे ऐसा लगता है कि कहीं गुस्से में.. आप लोग मेरे सामने खड़े हैं.. आपको पकड़ के न मार दूं..।''

उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी महफूज हैं, इस पर जया बच्चन ने कहा, ''अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको घटनाएं बताऊंगी यूपी की तो आप चौंक जाएंगे।''

वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव की एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों द्वारा उसे जिंदा जलाए जाने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है। पीड़िता की मौत शुक्रवार (6 दिसंबर) की रात करीब पौने बारह बजे हुई। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार (5 दिसंबर) की सुबह रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। वारदात में सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी शामिल था। मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों ने महिला को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता कथित तौर पर करीब एक किलोमीटर तक झुलती हुई हालत में पुलिस थाने पहुंची थी।

Web Title: CM Manohar Lal Khattar announces rising crime against women, 'Dial 112' to start soon in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे