महिला सुरक्षा: पंजाब सरकार ने लिया फैसला, रात में महिलाओं को पिकअप-ड्रॉप सुविधा देगी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 12:21 PM2019-12-04T12:21:18+5:302019-12-04T12:21:18+5:30

इस विशिष्ट सेवा में, पुलिस फंसी हुई महिलाओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाएगी और यह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होगी। महिला को सुरक्षा देने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी उस महिला को छोड़ने पुलिस वाहन में उसके साथ जाएगी।

CM Amarinder Singh walks the talk! Punjab Police to provide free pick-up and drop facility to women at night | महिला सुरक्षा: पंजाब सरकार ने लिया फैसला, रात में महिलाओं को पिकअप-ड्रॉप सुविधा देगी पुलिस

महिला को सुरक्षा देने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी उस महिला को छोड़ने पुलिस वाहन में उसके साथ जाएगी।

Highlightsयह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होगी।महिला को सुरक्षा देने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी उस महिला को छोड़ने पुलिस वाहन में उसके साथ जाएगी।

हैदराबाद की घटना के बाद देश भर के लोगों में महिला सुरक्षा को लेकर गुस्सा है। लोग सरकार और सिस्टम के खिलाफ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस रात में महिलाओं को मुफ्त में पिकअप और ड्रॉप सुविधा प्रदान करेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार शाम को कहा कि बाहर फंसी महिलाओं को मुफ्त और आसानी से उपलब्ध पुलिस सहायता की घोषणा की जाती है। 

इस विशिष्ट सेवा में, पुलिस फंसी हुई महिलाओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाएगी और यह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होगी। महिला को सुरक्षा देने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी उस महिला को छोड़ने पुलिस वाहन में उसके साथ जाएगी।

आपको बता दें कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पिकअप और ड्रॉप सुविधा उन महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी जिनके पास वाहन नहीं है। पंजाब सरकार ने कहा कि यह सुविधा उस महिला को दी जाएगी जिसके पास कैब या कोई तीन पहिया वाहन भी नहीं है।  

सीएम अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में डीजीपी दिनकर गुप्ता को निर्देश दिया है कि वे राज्य भर में सेवा को त्वरित रूप से लागू करें। डीजीपी ने पुष्टि की है कि समर्पित पीसीआर वाहन मोहाली, पटियाला और भठिंडा के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

English summary :
CM Amarinder Singh walks the talk! Punjab Police to provide free pick-up and drop facility to women at night.


Web Title: CM Amarinder Singh walks the talk! Punjab Police to provide free pick-up and drop facility to women at night

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे