Civic Elections 2025: ‘इंडिया’ और एमवीए गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में?, सांसद संजय राउत बोले- अपने दम पर लड़ेंगे मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगम चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2025 12:32 PM2025-01-11T12:32:39+5:302025-01-11T12:34:06+5:30

Civic Elections 2025: शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’’

Civic Elections 2025 India MVA alliance Lok Sabha Assembly MP Sanjay Raut said Mumbai, Thane, Nagpur other municipal corporation polls contested their own | Civic Elections 2025: ‘इंडिया’ और एमवीए गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में?, सांसद संजय राउत बोले- अपने दम पर लड़ेंगे मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगम चुनाव

file photo

Highlightsअपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

नागपुरः शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘ गठबंधन में, अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। राज्य विधानसभा में एमवीए की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’’ के बारे में पूछे गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है।

अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है, तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’’

Web Title: Civic Elections 2025 India MVA alliance Lok Sabha Assembly MP Sanjay Raut said Mumbai, Thane, Nagpur other municipal corporation polls contested their own

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे