नागरिकता संशोधन विधेयक: अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद, कैब के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक

By भाषा | Published: December 13, 2019 12:25 PM2019-12-13T12:25:58+5:302019-12-13T12:25:58+5:30

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्रों के कैब के खिलाफ प्रदर्शन से पहले परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं।

Citizenship Amendment Bill: Internet services stopped in Aligarh, ban on demonstrations against cabs | नागरिकता संशोधन विधेयक: अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद, कैब के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक

फाइल फोटो

Highlightsप्रदर्शनकारियों की बाब-ए-सैयद गेट से यूनिवर्सिटी सर्किल तक मार्च निकालने की तैयारी है.जिले में इंटरनेट सेवाओं को एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ महापौर के नेतृत्व में आयोजित होने वाले प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया और जिले में इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक बंद कर दी हैं।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि कैब के खिलाफ महापौर मोहम्मद फुरकान की अगुवाई में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन के आयोजन के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में इंटरनेट सेवाओं को एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस बीच, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्रों के कैब के खिलाफ प्रदर्शन से पहले परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की बाब-ए-सैयद गेट से यूनिवर्सिटी सर्किल तक मार्च निकालने और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की योजना है लेकिन पुलिस ने सर्किल तक आने वाले तमाम रास्तों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब छात्र बाब-ए-सैयद गेट तक मार्च निकालेंगे। 

Web Title: Citizenship Amendment Bill: Internet services stopped in Aligarh, ban on demonstrations against cabs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे