नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने अलापा नया राग, कहा- BJP बिहार में JDU से एक सीट अधिक पर लड़े चुनाव

By भाषा | Published: September 16, 2020 09:38 PM2020-09-16T21:38:21+5:302020-09-16T21:38:21+5:30

जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिये छोड़ी थी। जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए।

Chirag Paswan gave a new rant against Nitish Kumar, said - BJP fought elections in Bihar more than one seat from JDU | नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने अलापा नया राग, कहा- BJP बिहार में JDU से एक सीट अधिक पर लड़े चुनाव

चिराग पासवान (फाइल फोटो)

Highlightsभाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है। लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है। नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को चिराग पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं।बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की चिराग पासवान आलोचना करते रहे हैं।

नयी दिल्ली: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अनुरोध किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को, जद(यू) से एक सीट अधिक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। वहीं, बुधवार को लोजपा नेताओं की एक बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की गई।

लोक जनशक्ति पार्टी सूत्रों ने कहा कि पासवान ने मंगलवार को नड्डा से मुलाकात की और उन्हें यह सुझाव दिया कि भाजपा को नीतीश नीत जनता दल (यूनाइटेड) से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा, जद(यू) और लोजपा राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हैं तथा 243 सदसयीय विधानसभा चुनाव के लिये इन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिये छोड़ी थी। जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए क्योंकि भगवा पार्टी की तुलना में उसके अधिक विधायक हैं। हालांकि, भाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है। लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है।

नीतीश नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं। बुधवार को हुई लोजपा नेताओं की बैठक में नीतीश के शासन की काफी आलोचना की गई, जबकि राज्य के लिये कई विकास परियोजनाएं पेश करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की गई।

कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में जद(यू) के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की भी आलोचना की। 

Web Title: Chirag Paswan gave a new rant against Nitish Kumar, said - BJP fought elections in Bihar more than one seat from JDU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे