Children's Day: प्रियंका गांधी ने अपने महान परदादा को ऐसे किया याद, ट्वीट कर बताई सबसे पसंदीदा कहानी 

By रामदीप मिश्रा | Published: November 14, 2019 02:41 PM2019-11-14T14:41:17+5:302019-11-14T14:53:38+5:30

Children's Day: पंडित नेहरू की जयंती पर भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस यानि चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।

Children's Day: Priyanka Gandhi recalls ‘favourite story’ about great grandfather Nehru | Children's Day: प्रियंका गांधी ने अपने महान परदादा को ऐसे किया याद, ट्वीट कर बताई सबसे पसंदीदा कहानी 

File Photo

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर उनकी पसंदीदा कहानी साझा की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर उनकी पसंदीदा कहानी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे देश के पहले प्रधानमंत्री ने एक बार अपने सुरक्षाकर्मी को अपने बिस्तर पर सोने की अनुमति दी थी और खुद पास में पड़ी कुर्सी पर सो गए थे।

प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा कहानी वह है जब वे अपना कार्य कर 3 बजे सुबह लौटे तो उन्होंने पाया कि उनका बॉडीगार्ड थककर उनके ही बिस्तर पर सो गया। यह देखकर उन्होंने गार्ड को कंबल ओढ़ा दिया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।'

आगे उन्होंने Children's Day को टैग करते हुए लिखा, 'कभी-कभी सबसे सरल चीजें हमें सबसे शानदार कहानियों की तुलना में एक आदमी के बारे में अधिक बताती हैं।'


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पंडित नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर शांतिवन में श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि पंडित नेहरू की जयंती पर भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस यानि चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव लगाव था। वह बच्चों और युवाओं को भारत का भविष्य बताते थे। 

नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हो गया था। उनके निधन के बाद ऐलान किया गया था कि हर साल उनकी जयंती के मौके यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा।

English summary :
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra paid tribute to her grandfather Jawaharlal Nehru on his 130th birth anniversary on Thursday (14 November). During this, she shared her favorite story on Twitter.


Web Title: Children's Day: Priyanka Gandhi recalls ‘favourite story’ about great grandfather Nehru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे